जोहाना पर्सन के बारे में
स्वीडन के खूबसूरत तटीय शहर गेव्ले में जन्मीं जोहाना पर्सन की एथलेटिक यात्रा फुटबॉल के मैदान से शुरू हुई। उन्होंने 15 साल की उम्र तक प्रतिस्पर्धी स्तर पर फुटबॉल खेला। इसके बाद उनका ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित हो गया।
23 साल की उम्र में जब वो टीचर बनने की पढ़ाई कर रही थीं, उनकी जिंदगी ने अप्रत्याशित मोड़ लिया। एक यूनिवर्सिटी की दोस्त ने उन्हें मॉय थाई क्लास में चलने के लिए कहा। जो शुरुआत में महज जिज्ञासा थी, वो जल्द ही उनका जुनून बन गई। पहली ट्रेनिंग के सिर्फ तीन महीने के भीतर उन्होंने अपना पहला एमेच्योर मुकाबला साइन कर लिया।
उनकी नेचुरल प्रतिभा साफ दिखाई देने लगी। पर्सन ने स्वीडन के एमेच्योर सीन में दबदबा बनाया, कई नेशनल चैंपियनशिप जीतीं और खुद को देश की शीर्ष स्ट्राइकर्स में शामिल कर लिया।
सब कुछ 2023 में बदल गया, जब पर्सन ने अपनी टीचिंग नौकरी छोड़कर पूरी तरह प्रोफेशनल मॉय थाई को समर्पित होने का फैसला किया। ये बड़ा जोखिम था, लेकिन 2024 में उनका ब्रेकआउट साल साबित हुआ। वो पूरे साल अजेय रहीं और WMC नॉर्डिक टाइटल, WMC यूरोपियन टाइटल और ISKA स्ट्रॉवेट मॉय थाई टाइटल जैसे कई खिताब अपने नाम किए।
हर जीत उन्हें उनके अंतिम लक्ष्य, वर्ल्ड टाइटल, के करीब ले जा रही थीं। आखिरकार 2025 की शुरुआत में वो स्कॉटलैंड पहुंचीं और घरेलू स्टार रोना वॉकर को हराकर WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
विदेशी धरती पर मिली इस शानदार जीत ने ONE Championship का ध्यान खींचा। उन्हें अपने प्रमोशनल डेब्यू में ONE Fight Night 33 में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने का मौका मिला।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
मॉय थाई
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 3 (0:59)
|
मॉय थाई |
नॉकआउट (KO)
राउंड 3 (0:59)
|
राउंड 3 (0:59) |
|
एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ब्राजील
|
ब्राजील |
ONE Fight Night 33: Rodrigues Vs. Persson |
|||||