ONE Friday Fights 46 पे-पर-व्यू होगा 2023 का आखिरी ONE Championship इवेंट

ONEFridayFights46 PPV 1120X630

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship (ONE) ने आज ऐलान किया है कि ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon एक ग्लोबल पे-पर-व्यू इवेंट होगा, जिसे Watch.ONEFC.com पर देखा जा सकता है। इस शो को तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन सिंघा माविन के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल फाइट हेडलाइन करेगी।

ONE Friday Fights 46 का लाइव प्रसारण कैसे देखें 

  • भारत में 22 दिसंबर को शाम 6 बजे से रीजनल कार्ड देखें
  • रीजनल कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखें
  • 22 दिसंबर को रात 8 बजे से ग्लोबल पे-पर-व्यू कार्ड देखें 
  • Watch.ONEFC.com पर ग्लोबल पे-पर-व्यू कार्ड को देखा जा सकता है* 
    *(कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू हो सकते हैं)

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले शो के मेन इवेंट में दुनिया के दो सबसे खतरनाक स्ट्राकर्स आमने-सामने होंगे। मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तनवचाई पीके साइन्चाई अपनी बेल्ट को #1 रैंक के कंटेंडर और पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

वहीं कार्ड में मौजूदा चैंपियन जोसेफ लसीरी और अंतरिम टाइटल विजेता प्राजनचाई पीके साइन्चाई की बहुप्रतीक्षित ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट और पाउंड-फोर-पाउंड विमेंस किकबॉक्सर अनीसा मेक्सेन का सामना 21 वर्षीय थाई सनसनी फेटजीजा से ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

इसके अलावा ONE Friday Fights 46 में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा, स्कॉटिश स्टार निको कैरिलो, थाई सनसनी सेकसन ओर क्वानमुआंग और अन्य की वापसी देखने को मिलेगी।

आप शो के पूरे कार्ड को नीचे देख सकते हैं:

ग्लोबल पे-पर-व्यू कार्ड

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल 

(c) तवनचाई पीके साइन्चाई vs. (1) सुपरबोन सिंघा माविन 

ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन 

(c) जोसेफ लसीरी vs. (ic) प्राजनचाई पीके साइन्चाई 

ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल 

अनीसा मेक्सेन vs. फेटजीजा 

मॉय थाई – बेंटमवेट 

नोंग-ओ हामा vs. निको कैरिलो 

मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट 

सेकसन ओर क्वानमुआंग vs. रिवर डैज़ 

रीजनल कार्ड 

मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट 

मुआंगथाई पीके साइन्चाई vs. नबील अनाने 

मॉय थाई – बेंटमवेट 

कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई vs. फारियार अमीनीपोर 

मॉय थाई – फ्लाइवेट 

जाओसुयाई सोर डेचापैन vs. पेटसुकुमविट बोई बांगना 

मॉय थाई – बेंटमवेट 

सुआब्लैक टोर प्रान49 vs. क्रेग कोकली 

मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट 

आइसाकु ओगासवारा vs. चोरफाह टोर सांगटीनोई 

मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट 

सुरियानलैक पोर येनयिंग vs. योडक्रिटसदा सोर सोमाई 

प्रेस रिलीज़ में और

ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800