ONE Championship ने अफ्रीकी देशों में इवेंट्स के प्रसारण के लिए SuperSport के साथ पार्टनरशिप की

SuperSport Logo

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship™ (ONE) और अफ्रीका के एक नामी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर SuperSport के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके तहत “ONE Fight Night” इवेंट्स को सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी में पड़ने वाले देशों में प्रसारित किया जाएगा।

SuperSport ने 51 क्षेत्रों में ONE के इवेंट्स का प्रसारण पहले ही शुरू कर दिया है, जिसकी शुरुआत 26 मार्च को ONE Fight Night 8 से हुई थी। इस चैनल पर आने वाला अगला इवेंट ONE Fight Night 9 होगा, जिसका आयोजन 22 अप्रैल को होना है। इस इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के टॉप मार्शल आर्टिस्ट बोकांग “द लिटल जायंट” मासूनयाने भी फाइट करेंगे, जिनका सामना स्ट्रॉवेट MMA बाउट में हिरोबा मिनोवा से होगा।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “SuperSport दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित प्रसारकों में से एक है और हम उनके साथ पार्टनरशिप से बहुत खुश हैं। इस पार्टनरशिप के तहत हम सहारा रेगिस्तान से दक्षिण में पड़ने वाले देशों तक अपनी पहुंच बना पाएंगे। ये पार्टनरशिप हमारे उस मिशन के प्रति उठाया गया एक और बड़ा कदम है, जिससे हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ONE के कंटेन्ट को पहुंचा पाएंगे।”

SuperSport के अंतरिम चीफ एग्जीक्यूटिव टेक्स टेशेरा ने कहा: “ONE Championship को अपने हाई-क्वालिटी एक्शन और धमाकेदार मैचों के लिए जाना जाता है, जो SuperSport के टॉप-क्लास कंटेन्ट उपलब्ध कराने के सिद्धांत से मेल खाता है। ONE Fight Night इवेंट्स जरूर अफ्रीकी देशों के दर्शकों को पसंद आएंगे।”

पिछले एक साल में ONE ने दुनिया के कई बड़े ब्रॉडकास्टर्स के साथ पार्टनरशिप की है, जिनमें फ्री-टू-एयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स भी शामिल हैं। इनमें अमेरिका और कनाडा में Prime Video के साथ, मिडल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका के 24 क्षेत्रों में beIN MEDIA GROUP, ब्राजील में Globo’s Combate और ऑस्ट्रेलिया में Seven Network के साथ पार्टनरशिप भी शामिल है।

ONE और SuperSport के बीच पार्टनरशिप की मध्यस्थता TCB Sport Media ने की थी।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE Samurai Launches 2026 22 scaled
ONE ESPN 1200X800
web 1800x1200pxstadium 1
251116 TYO ONE173 2Bouts_Announcement 16x9 1
250801 ONE173 1800x1200px
ONE172 PressCon 2048 × 1205
250220 DOH ONE171 Event_Announcement 1200x800 1
BKK-stadium
ONEChampionship Sui Logo
ONE Championship Logo 1200X800
ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art