ब्लैक पैंथर ने अपने यादगार रिंग नेम के पीछे की कहानी बताई – ‘तेज स्ट्राइक्स और आक्रामक रवैये की वजह से ये नाम चुना’

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled

कॉम्बैट स्पोर्ट्स में सही नाम किसी नॉकआउट पंच की तरह ही ताकतवर होता है। शायद कुछ ही फाइटर्स का नाम थाई सनसनी ब्लैक पैंथर की तरह जबरदस्त हो।

26 वर्षीय स्टार अपनी चार जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेंगे, जब शनिवार, 14 फरवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II में उनका सामना कोलंबियाई-अमेरिकी फाइटर डिएगो पाएज़ से होगा।

अब चर्चित हो चुके नाम को अपनाने से पहले पटाया निवासी स्ट्राइकर थाईलैंड में एक अलग नाम के साथ फाइट कर रहे थे।

80-17 के बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ साफ था कि स्किल्स शानदार हैं, लेकिन उनकी असली प्रतिभा को निखारने का काम किया महान कोच मेहदी ज़टूट ने।

उनके कोच ने ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए पर्सनल ब्रैंडिंग पर फोकस किया। जब ब्लैक पैंथर को ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर आने का मौका मिला तो उन्हें एक खास नाम की जरूरत थी।

ब्लैक पैंथर ने onefc.com को बताया:

“मैंने पहले ‘जोंग आंग डैम’ (ब्लैक किंग कोबरा) नाम का इस्तेमाल अपने फाइटिंग करियर में किया। हालांकि, जब मैं मेहदी ज़टूट के साथ 2021 में आया तो उन्होंने नाम बदलने का सुझाव दिया ताकि इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके।

“वो मेरे नाम को ऐसा बनाना चाहते थे, जिससे विदेशी दर्शक आसानी से याद रख सकें। तब उन्होंने मुझे ‘ब्लैक पैंथर’ नाम दिया।”

ये सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि रिंग और रिंग के बाहर वो जिस तरह के इंसान हैं, उस बात की मिसाल है।

बड़े पर्दे पर स्वर्गीय चैडविक बोसमैन ने ब्लैक पैंथर किरदार को निभाया था, जो कि साहस, लीडरशिप और सम्मान के प्रतीक बने।

लेकिन जब मुकाबला शुरु होता है तो शांत स्वभाव के एथलीट एक शिकारी बन जाते हैं और अपने विरोधियों को धूल चटाने का हर संभव प्रयास करते हैं।

ब्लैक पैंथर ने बताया:

“उन्होंने मेरी तेज स्ट्राइक्स और आक्रामक रवैये की वजह से ये नाम चुना। इसके अतिरिक्त ये मेरे पुराने नाम ‘जोंग आंग डैम’ से मेल खाता है। मुझे ये काफी पसंद आया तो मैंने बदलाव किया और तभी से इसका इस्तेमाल कर रहा हूं।”

ONE Championship में ब्लैक पैंथर का शानदार सफर

ब्लैक पैंथर के लिए हार कहानी का अंत नहीं बल्कि ये सफर की शुरुआत भर थी।

मार्च 2023 में ONE Friday Fights 9 के दौरान किए अपने ONE Championship डेब्यू में उन्हें अनुभवी स्टार “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव से पहले राउंड में नॉकआउट से हार मिली।

अधिकतर फाइटर उस करारी हार के दबाव के तले दब गए होते, लेकिन 26 वर्षीय स्टार ने हार नहीं मानी।

फिर उन्होंने ONE Friday Fights 24 में ईरान के मोहम्मद सादेघी को विभाजित निर्णय से पराजित किया। उसके दो महीने बाद उन्होंने सुरियानलैक पोर येनयिंग को हराया।

लेकिन लगातार जीत के बावजूद वो जानते थे कि उन्हें खास अंदाज में जीतकर अपना नाम आगे करना होगा।

ये खास पल जुलाई 2024 में हुए ONE Fight Night 23 में रूस के अली सालदोएव के खिलाफ आया। पहले राउंड में बढ़त के बाद उन्होंने दूसरे राउंड में काउंटर हेड किक लगाकर प्रतिद्वंदी को ढेर कर दिया।

अपनी लय को आगे बढ़ाने के लिए ब्लैक पैंथर ने पिछले साल शॉर्ट नोटिस पर खतरनाक फिनिशर जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन के खिलाफ ONE Fight Night 37 में फाइट चुनी। उन्होंने कोलंबियाई स्टार को दूसरे राउंड में तीन बार गिराकर शानदार TKO जीत दर्ज की।

अब थाई सनसनी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और वो 14 फरवरी को जीत के सिलसिले को बढ़ाना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled