ONE Hero Series 13 और ONE Hero Series 14 के सभी नतीजे

2006 OHS 1800x1200 heroweb

ONE Championship ने अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए वापसी कर ली है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने बंद दरवाजों के पीछे बिना दर्शकों के चीन के शंघाई शहर में शनिवार, 20 जून को ONE Hero Series 13 और रविवार, 21 जून को ONE Hero Series 14 का आयोजन किया।

Chinese mixed martial arts Li Zhe is ready to fight!

COVID-19 वैश्विक महामारी के बाद से ये प्रोमोशन के पहले इवेंट रहे। इससे पहले इस महामारी के चलते ONE और दुनिया भर की अन्य स्पोर्ट्स लीग को अपने शोज स्थगित करने पड़े थे।

अपनी वापसी के चलते ONE ने एथलीट्स और स्टाफ की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए थे।

ONE Championship के ग्रुप प्रेसिडेंट हुआ फंग तेह ने बताया, “ONE Championship में हम एक बार फिर से दुनिया के सबसे दिलचस्प मार्शल आर्ट्स इवेंट्स को आयोजित करके काफी खुश हैं। मैं अपने सभी फैंस को हमारे संगठन और एथलीट्स के लिए लगातार मिल रहे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।”

“प्रतिष्ठित ONE Hero Series के लिए शंघाई काफी अच्छी जगह साबित हुई। इसका उद्देश्य चीन के सबसे बेहतरीन और उभरते युवाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाना रहा।”

“सख्त सुरक्षा नियमों और साफ-सफाई के उपायों से हमने ये सुनिश्चित किया कि सबका स्वास्थ्य और भलाई को सबसे आगे रखा जाए क्योंकि आप लोग ही बार-बार होने वाले इन बड़े इवेंट्स को सफल बनाते हैं। इसी का नतीजा है कि ONE Hero Series मार्शल आर्ट्स की सबसे बेहतरीन प्रतिभा को दुनिया के सामने ला पाई और मानवता की ताकत को दिखा सकी।”

Chinese kickboxer Fu Qing Nan rocks Liu Wei with a body kick

ONE Hero Series 13 के मेन इवेंट में ज़ी लांग झा शी ने प्रोमोशन के नए एथलीट “द लिटल मॉन्स्टर” लिएंग हुई को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रिकॉर्ड सुधारते हुए 13-4-1 (3-1 OHS में) कर लिया।

ONE Hero Series 14 के मेन इवेंट में शु लियू ने “द यंग किंग” झाओ शाओ यू को ONE Super Series किकबॉक्सिंग बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से पराजित कर जीत हासिल की। इस जीत से उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 24-6 (1-1 OHS में) हो गया है।

इन इवेंट्स में ONE के कुछ दिग्गजों को भी शामिल किया गया था, जिसमें किकबॉक्सिंग स्टार्स “द ड्रैगन किंग” फू किंग नान और “द ग्रेट सेज” वी ज़ी खिन के साथ में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट झांग ज़ी हाओ, वांग झेन और ली झे भी शामिल रहे।

Chinese mixed martial artist Zhang Ze Hao makes his way to the cage

ONE Hero Series 13 के पूरे नतीजे

ज़ी लांग झा शी ने “द लिटल मॉन्स्टर” लिएंग हुई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

लूओ चाओ ने झाओ जुन चेन को विभाजित निर्णय से हराया (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – कैच वेट 71.8 किलोग्राम)

“स्काई रॉकेट” यांग हुआ ने “द ग्रेट सेज” वेई ज़ी किन को विभाजित निर्णय से हराया (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)

वांग झेन ने ज़ोउ जिन बो को विभाजित निर्णय से हराया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

फू कांग कांग ने वेंग हू को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से दूसरे राउंड में 3:29 मिनट पर हराया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ONE Hero Series 14 के पूरे नतीजे

शु लियू ने “द यंग किंग” झाओ शाओ यू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – कैच वेट 72 किलोग्राम)

“द हिपनोटिस्ट” झू कांग जी ने “टियानशन ईगल” आइजियाके अकिनबेके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स –फेदरवेट)

“द ड्रैगन किंग” फू किंग नान ने युआन पेंग बिन को विभाजित निर्णय से हराया (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)

झांग जी हाओ ने “ट्रैंगल हंटर” गोआ बो को पहले राउंड में 3:43 मिनट पर नॉकआउट कर दिया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ली झे ने मो हाओ जिओंग को पहले राउंड में 3:14 मिनट पर सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: जिओंग जिंग नान ने COVID-19 महामारी में निभाई देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800