3 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 7 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Chalamkhao PK Saenchai Pettong Kiatsongrit ONE Friday Fights 2 1920X1280 26

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्थित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम ONE Friday Fights 7 के रूप में एक बार फिर धमाकेदार मैचों से सुसज्जित इवेंट का आयोजन करने के लिए तैयार है।

3 मार्च को इवेंट में टॉप मॉय थाई एथलीट्स 4-औंस के ग्लव्स पहन कर फाइट करेंगे, वहीं MMA मैचों में भी खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

मेन इवेंट में थीराडेट चोर हापयाक और रैम्बोलैक चोर अजालाबून के रूप में थाईलैंड के 2 टॉप स्ट्राइकर्स 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने होंगे।

दोनों एथलीट्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे और थाई फैंस के अलावा पूरी दुनिया में मौजूद ONE के फैंस को प्रभावित करना चाहेंगे।

कार्ड में इसके अलावा ONE Friday Fights में पहले भी जीत दर्ज कर चुके एथलीट्स चालमखाओ पीके साइन्चाई और कोंगचाई चानेडोनमुएंग स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में वापसी करेंगे।

चालमखाओ अभी तक 120 से अधिक जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन 20 वर्षीय कोंगचाई की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, जिन्होंने अपने पिछले मैच को पहले राउंड में नॉकआउट से जीता था।

अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स की बात करें तो बेंटमवेट मॉय थाई मैच में Road to ONE: Thailand के चैंपियन योडफुपा टोर योथा का सामना खतरनाक रूसी स्ट्राइकर इलयास मुसाएव से होगा।

उभरते हुए थाई स्टार अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना चाहेंगे।

मगर मुसाएव ने भी ONE Friday Fights 3 में पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी के खिलाफ नॉकआउट जीत दर्ज कर शानदार लय प्राप्त की थी।

कार्ड में 3 दिलचस्प MMA बाउट्स भी शामिल हैं।

अमेरिकी रेसलर लॉरेंस फिलिप्स का सामना हेवीवेट बाउट में बेन पार्कर से होगा और इस मैच में बहुत जल्दी फिनिश देखे जाने की उम्मीद होगी।

वहीं ईरानी पावरहाउस अराश मर्दानी अपने सफल ONE डेब्यू के बाद रूस के मामुर्जोन खामिदोव को हराकर अपनी शानदार लय को कायम रखना चाहेंगे। इस बीच दक्षिण कोरियाई एथलीट सो युल किम को एटमवेट बाउट में सौरिस मनफ्रेडी की चुनौती से पार पाना होगा।

यहां देखिए ONE Friday Fights 7 के पूरे बाउट कार्ड को।

ONE Friday Fights 7 का पूरा बाउट कार्ड

  • रैम्बोलैक चोर अजालाबून vs. थीराडेट चोर हापयाक (मॉय थाई – 143 पाउंड कैचवेट)
  • कोंगचाई चानेडोनमुएंग vs. चालमखाओ पीके साइन्चाई (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट vs. रिटनाका ओर बोर जोर नाखोनपनोम (मॉय थाई – 118 पाउंड कैचवेट)
  • सागेंगार्म जित्मुआंगनोन vs. पेटबनराई सिंघा माविन (मॉय थाई – 113 पाउंड कैचवेट)
  • क्वानजाई सोर तवानरंग vs. यूली अल्वेस (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • रिट्टीडेट सोर सोमाई vs. सामिंगडम चोर अजालाबून (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • योडफुपा टोर योथा vs. इलयास मुसाएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लॉरेंस फिलिप्स vs. बेन पार्कर (MMA – हेवीवेट)
  • अराश मर्दानी vs. मामुर्जोन खामिदोव (MMA – मिडलवेट)
  • लीसा ब्रियरली vs. रंगनापा पोर मुआंगपेट (मॉय थाई – 110 पाउंड कैचवेट)
  • सो युल किम vs. सौरिस मनफ्रेडी (MMA – एटमवेट)
  • शाख्रियोर जुरायेव vs. सामिंगडम लुकसुआन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled