रैम्बोलैक ONE Friday Fights 147 में नबील अनाने के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत के सपने को पूरा करने उतरेंगे – ‘पूरी ताकत और जुनून के साथ फाइट करूंगा’

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled

रैम्बोलैक चोर अजालाबून अपने करियर की सबसे बड़ी जीत से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

शुक्रवार, 20 मार्च को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 147 में उनका सामना मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने से खिताब के लिए होगा।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में रैम्बोलैक जितनी दृढ़ता शायद ही किसी दूसरे फाइटर्स ने दिखाई हो। वो ONE Friday Fights में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले पहले स्ट्राइकर बने।

उन्हें अपने शुरुआती करियर में लगातार दो हार मिली और फिर जीत के साथ वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ कदम बढ़ाया। अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव को जनवरी में हराकर खिताबी मैच कंफर्म किया।

रैम्बोलैक ने उस मैच के बारे में कहा:

“हमने खास तौर पर उनकी बॉडी पर अटैक करने की तैयारी की थी। उनके फाइट टेप्स देखकर मुझे लगा कि जब उन्हें सैमापेच से जोरदार शॉट लगा और वो गिर भी गए, तब भी वो तुरंत ऐसे उठ खड़े हुए जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उसकी ठोड़ी बहुत मजबूत है।

“दूसरे राउंड में मुझे उनके मिडसेक्शन पर अटैक करने का मौका मिला और मैंने देखा कि वो दर्द महसूस करने लगा। जैसे ही मुझे अपनी रेंज का अंदाजा हो गया, मैंने लगातार उनकी बॉडी पर अटैक किया और आखिरकार जीत हासिल कर ली।”

अब उनका सामना अनाने से हो रहा है, जिन्होंने थोड़े ही समय में ग्लोबल स्टेज पर खुद को एक सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है।

अनाने ने पिछले साल निको कैरिलो को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराकर ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और उसके बाद “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को हराकर पुराना हिसाब बराबर किया।

अब रैम्बोलैक के पास सुनहरा मौका है कि वो उस बेल्ट को हासिल करें, जिसका सपना उन्होंने लंबे समय से देखा है।

उन्होंने कहा: 

“ये कैंप काफी कठिन रहा है। मैं पहले से कहीं ज्यादा अनुशासित हो गया हूं क्योंकि ये मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फाइट है। मेरे जिम के वर्ल्ड चैंपियंस लगातार मुझ पर नजर रख रहे हैं, मेरी कमियों की ओर ध्यान दिला रहे हैं और नबील के गेम में मौके तलाशने में मेरी मदद कर रहे हैं।

“नबील हर जगह खतरनाक हैं। पहले मुझे लगा था कि उनके पास सिर्फ लंबाई का फायदा है, लेकिन उन्होंने काफी सुधार किया है और वो बहुत मजबूत हो गए हैं। मुझे अपने शॉट्स लगाने के लिए दूरी और टाइमिंग बिल्कुल सही रखनी होगी। मैं उसकी रीच (पहुंच) को ध्यान में रखते हुए खुद को पूरी तरह तैयार कर रहा हूं।”

अनाने के खिलाफ रैम्बोलैक के करियर की ये सबसे बड़ी परीक्षा होगी। वो दूरी बनाकर रखने और हर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

बैंकॉक निवासी कंटेंडर ने बताया कि वो कुछ भी हल्के में नहीं लेंगे:

“मेरा सबसे बड़ा फायदा शायद उन्हें थका देने की मेरी क्षमता है। प्लान ये है कि शुरुआती राउंड्स में उन्हें परखूं और देखूं कि मेरे पंच उन तक पहुंच पा रहे हैं या नहीं। मैंने अपने पिछले तीनों विरोधियों को नॉकआउट किया है। अगर उन्हें एक क्लीन शॉट लगा तो देखेंगे कि वो उसे संभाल पाते हैं या नहीं।

“मेरी भूख और आत्मविश्वास 100 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं। ये एक बहुत बड़ी फाइट है। जब तक मैं पूरी तरह नॉकआउट नहीं हो जाता, मैं हार नहीं मानूंगा। मैं अपनी पूरी ताकत और जुनून के साथ फाइट करूंगा।”

अनाने के खिलाफ इतिहास रचने के लिए तैयार रैम्बोलैक

रैम्बोलैक चोर अजालाबून के मन में नबील अनाने के प्रति किसी भी तरह दुश्मनी का भाव नहीं हैं। लेकिन इनकी प्रतिद्वंदिता चैंपियनशिप बेल्ट से कहीं बढ़कर है।

अनाने की Team Mehdi Zatout के साथ अब्दुल्ला दयाकाएव को हराकर भी रैम्बोलैक ने टाइटल मैच हासिल किया। हालांकि, अनाने और रैम्बोलैक रिंग के बाहर हंसते हुए ही मिले हैं, लेकिन मैच शुरु होते ही ये स्थिति बदल जाएगी।

Superbon Training Camp के स्टार ने समझाया: 

“नबील वाकई बहुत अच्छे इंसान है। जब भी हमारी मुलाकात होती है, वो हमेशा दोस्ताना और विनम्र रहते हैं। मेरी पिछली फाइट जीतने के बाद भी वो मेरे पास फोटो लेने आए थे। दूसरे फाइटर्स मजाक में कहते हैं कि वो उनसे बचना चाहते हैं, लेकिन हमारी राहें तो हमेशा टकराने के लिए ही बनी थीं।

“मेरा अंतिम लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल बेल्ट है। नबील के साथ ये फाइट मेरे लिए सब कुछ है। वो चैंपियन हैं और अगर मुझे वो गोल्ड चाहिए उन्हें हराना होगा।”

रैम्बोलैक के लिए ये सालों की कड़ी मेहनत का फल है। अनगिनत चुनौतियों को पार करने के बाद वो करियर के सबसे बड़े मुकाम की ओर आए हैं।

23 वर्षीय स्ट्राइकर ने बताया:

“वर्ल्ड टाइटल जीतना मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देगा। बचपन में मैं बस किसी भी बेल्ट जीतने का सपना देखता था, लेकिन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना सबसे बड़ा मुकाम है।

“मैंने इसके लिए तीन साल तक मेहनत की है, हर आलोचना और मुश्किलों का सामना किया है। मैंने खुद को नंबर वन कंटेंडर बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी और अब मैं इस सपने को हकीकत में बदलने जा रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito