अनाने vs. सोई लिन ऊ, सुआकिम vs. वाघोर्न और जाओसुयाई vs. सुरियानलैक मुकाबले ONE Friday Fights 81 में जोड़े गए

Nabil Anane Felipe Lobo ONE Fight Night 24 46

कई दिग्गजों और उभरते दावेदारों की तीन दिलचस्प मॉय थाई फाइट्स को 27 सितंबर को आयोजित होने वाले ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut में शामिल किया गया है।

इस इवेंट को थाई फैंस के पसंदीदा स्टार सुपरबोन और “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच एक ब्लॉकबस्टर मैच हेडलाइन करेगा, जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रसिद्ध लुम्पिनी स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस रोमांचक कार्ड में अब 20 वर्षीय सनसनी नबील अनाने की भी वापसी होगी, जो एक महत्वपूर्ण बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में म्यांमार के सोई “मैन ऑफ स्टील” लिन ऊ से भिड़ेंगे।

हाल ही में हुए ONE Fight Night 24 में थाई-अल्जीरियाई स्ट्राइकर ने दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो पर जजों के निर्णय से भारी जीत दर्ज की और बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग में तीसरा स्थान अर्जित किया।

लगातार चार जीतों के साथ अनाने अपनी बढ़त बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन सोई लिन ऊ से उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी।

32 वर्षीय स्ट्राइकर ने ONE Friday Fights में अब तक नॉकआउट के माध्यम से लगातार तीन जीत दर्ज की हैं, जिससे उन्हें छह अंकों की धनराशि के कॉन्ट्रैक्ट से ग्लोबल रोस्टर में शामिल होने का अवसर मिला।

अब जब दोनों एथलीट्स तेजी से वर्ल्ड टाइटल के मौके की ओर बढ़ रहे हैं, वे एक-दूसरे को जीत की पटरी से उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

140-पाउंड कैचवेट मैच में अपराजित ब्रिटिश सनसनी ओटिस वाघोर्न का मुकाबला थाई अनुभवी एथलीट सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन से होगा।

22 वर्षीय वाघोर्न ने ONE Friday Fights 67 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में कोंगक्लाई सोर सोमाई पर नॉकआउट जीत के साथ अपनी छाप छोड़ी। उन्हें एक और थाई स्टार सुआकिम को हराकर अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखने की उम्मीद है।

हालांकि, 28 वर्षीय थाई स्टार 200 से अधिक प्रोफेशनल मुकाबलों के अनुभवी। वो पूर्व 3-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं इसलिए वो वाघोर्न के करियर की सबसे कठिन चुनौती साबित होंगे।

इसके अलावा, जब जाओसुयाई सोर क्रुंगथेपथोंगबुरी और सुरियानलैक पोर येनयिंग दोनों 133-पाउंड कैचवेट मुकाबले में टकराएंगे, तब वे ग्लोबल स्टेज पर खुद को गंभीर खतरे के रूप में पेश करना चाहेंगे।

जाओसुयाई एक हार्ड-हिटिंग, ऑलराउंड फाइटर हैं जो एक कदम भी पीछे नहीं हटते।

उन्हें विस्फोटक सुरियानलैक में एक काबिल प्रतिद्वंदी मिलेगा, जो यहां लगातार तीसरी जीत अर्जित कर छह अंकों की धनराशि के कॉन्ट्रैक्ट के करीब पहुंच सकते हैं।

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito