अब इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ क्योंकि ONE Championship मनीला में वापसी कर रहा है, जहां मॉल ऑफ एशिया एरीना में लगातार 2 धमाकेदार इवेंट्स आयोजित होंगे।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 2 दिसबंर को आयोजित होने वाले ONE Fight Night 5 में दो अलग-अलग खेलों की दो शानदार वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स शामिल होंगी।
शो के मेन इवेंट में 2-डिविजन किंग रीनियर डी रिडर को ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के खिलाफ अपने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।
ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो, मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। वहीं क्रोएशियाई सुपरस्टार रॉबर्टो सोल्डिच अपने बहुप्रतिक्षित डेब्यू मैच में रूसी सनसनी मुराद रामज़ानोव का सामना करेंगे। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट के धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
तारीख नोट करिए, watch.onefc.com को बुकमार्क करें और ONE Super App को अभी डाउनलोड कीजिए!