ONE Championship की सिंगापुर में लाइव आयोजित होने वाले इस साल के आखिरी शो के लिए वापसी होने जा रही है, जिसकी शुरुआत ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee से होगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सुपरस्टार्स से भरे इस कार्ड को दो वर्ल्ड क्लास मुकाबले हेडलाइन करेंगे, जिनमें लाइटवेट किंग क्रिश्चियन ली वेकेंट (रिक्त) ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के लिए कियामरियन अबासोव से टक्कर लेंगे और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन अपनी बेल्ट को स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ लसीरी के खिलाफ बचाने उतरेंगे।
इन मुकाबलों के अलावा भी ONE Championship के सबसे बड़े MMA, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स, जिनमें बिबियानो फर्नांडीस, जोनाथन हैगर्टी, डेनियल केली आदि शामिल हैं, इस इवेंट का हिस्सा हैं। इस लाजवाब इवेंट को आप किसी भी सूरत में मिस नहीं करना चाहेंगे।
तारीख नोट करिए, watch.onefc.com को बुकमार्क करें और ONE Super App को अभी डाउनलोड कीजिए!