दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights 37 के साथ धमाकेदार अंदाज में वापसी होने जा रही है।
20 अक्टूबर को एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले शो में एक दर्जन मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलेंगी, जिसमें अधिकतर स्टार्स की कोशिश होगी कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने का प्रयास करेंगे।
आठ बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन राफी बोहिच मेन इवेंट मैच में नजर आएंगे और वो चार औंस के ग्लव्स पहनकर बेलारूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अंतर कासेम का सामना करेंगे।
इसके अलावा दो रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर टाईकी नाइटो, दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई, अपराजित MMA स्टार बोलेयान आदि रिंग में नजर आएंगे। आप किसी भी हाल में इस इवेंट के एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।