फ्रेडी हैगर्टी के बारे में
इंग्लैंड के फ्रेडी हैगर्टी का फाइटर बनना लगभग तय था। उनके पिता मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं और उनके बड़े भाई जोनाथन हैगर्टी ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं।
हालांकि बचपन में हैगर्टी अपना खाली समय वेस्ट एंड म्यूजिकल्स जैसे मटिल्डा और चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री में परफॉर्म करते हुए बिताते थे। वो वायलिन भी बजाते थे। किशोरावस्था में कदम रखते ही कॉम्बैट स्पोर्ट्स उनका मुख्य फोकस बन गया। उन्होंने लंदन में Team Knowlesy और अपने पिता के मार्गदर्शन में Team Underground में ट्रेनिंग शुरू की, जहां उन्होंने मॉय थाई और MMA दोनों सीखे।
टीनेज वर्षों में हैगर्टी ने दोनों खेलों में नियमित रूप से मुकाबले किए। एमेच्योर MMA में उन्होंने 2-0 का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन बाद में पूरी तरह मॉय थाई पर ध्यान केंद्रित किया। “आर्ट ऑफ एट लिम्ब्स” में मुकाबला करते हुए उन्होंने अंडर-18 WBC यूरोपियन और नेशनल खिताब जीते। इसके अलावा वो कई बार ब्रिटिश मॉय थाई चैंपियन और दो बार यूरोपीय मॉय थाई चैंपियन भी बने।
2024 में उन्होंने अपने भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए ONE Championship जॉइन किया, जहां वो वीकली ONE Friday Fights सीरीज में मुकाबला कर रहे हैं। वहां उन्होंने तीन रोमांचक नॉकआउट जीत दर्ज कर ग्लोबल फैन बेस के बीच अपनी पहचान बनाई।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
जॉर्डन एस्टुपिननकोलम्बिया
|
कोलम्बिया |
ONE 170 |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 3 (1:48)
|
मॉय थाई |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 3 (1:48)
|
राउंड 3 (1:48) |
|
काओक्लाई चोर हापयाकथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 91 |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 1 (2:59)
|
मॉय थाई |
नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (2:59)
|
राउंड 1 (2:59) |
|
काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांगथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 72 |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 2 (0:14)
|
मॉय थाई |
नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (0:14)
|
राउंड 2 (0:14) |
|
दांकालोंग सोर डेचापैनथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 49 |
|||||