‘The Apprentice’ के प्रीमियर की तारीख और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

The Apprentice: ONE Championship Edition

कई महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार “The Apprentice: ONE Championship Edition” के प्रीमियर की तारीख सामने आ गई है, जिसका प्रसारण एशिया में अगले महीने होगा।

गुरुवार, 18 मार्च को इस रियलिटी टीवी प्रोग्राम के पहले सीजन की शुरुआत होने जा रही है।

फैंस “The Apprentice: ONE Championship Edition” को AXN पर देख पाएंगे, जो एशिया में ONE का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर है। जिसकी मार्केट्स सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, हांगकांग, कंबोडिया, म्यांमार, द फिलीपींस, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम हैं।

इसके अलावा शो को अन्य प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा। इसे सिंगापुर में Mediacorp, जापान में Abema, इंडोनेशिया में KompasTV, द फिलीपींस में TV5 नेटवर्क, वियतनाम में HTV और थाईलैंड में Amarin TV और LINE TV पर लोग शो को देख पाएंगे।

इसके अलावा ONE ने ByteDance के साथ भी डील साइन की है, जिसके तहत शनिवार, 20 मार्च को “The Apprentice: ONE Championship Edition” को चीन के Douyin, Xigua और Toutiao प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।

एशियाई डेब्यू के बाद जून में ग्लोबल स्तर पर प्रोग्राम को लॉन्च किया जाएगा।

ONE Championship Chairman and CEO Chatri Sityotong

प्रीमियर की तारीख के अलावा सभी उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं।

“The Apprentice: ONE Championship Edition” में 16 उम्मीदवार होंगे, जिनके पास ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग का शागिर्द बनने का मौका होगा।

11 देशों से आने वाले सभी उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  • केशिन ये, जर्मनी
  • नीरज पूरन राव, भारत
  • पॉलिना पूर्नोमोवती, इंडोनेशिया
  • शो टाकेई, जापान
  • क्लिंटन टूडर, न्यूज़ीलैंड
  • लारा पर्ल अल्वारेज़, फिलीपींस
  • लुई सांगालांग, फिलीपींस
  • इरीना चैडसी, रूस
  • एल्विन अंग, सिंगापुर
  • जॉय कोह, सिंगापुर
  • टिएरा कमोलवट्टानविथ, थाईलैंड
  • यूजीन चंग, अमेरिका
  • मोनिका मिलिंगटन, अमेरिका
  • नाज़ी सजेदी, अमेरिका
  • रोमन विल्सन, अमेरिका
  • जेसिका रामेला, वेनेज़ुएला

उम्मीदवारों से जुड़ी ज्यादा जानकारी आने वाले हफ्तों में जारी की जाएगी, तब तक ONEFC.com/TheApprentice को फॉलो करते रहें।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE Samurai Launches 2026 22 scaled
ONE ESPN 1200X800
web 1800x1200pxstadium 1
251116 TYO ONE173 2Bouts_Announcement 16x9 1
250801 ONE173 1800x1200px
ONE172 PressCon 2048 × 1205
250220 DOH ONE171 Event_Announcement 1200x800 1
BKK-stadium
ONEChampionship Sui Logo
ONE Championship Logo 1200X800
ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art