ONE Fight Night 10 और AAPI हेरिटेज महीने के लिए साथ आए ONE Championship और ब्रूस ली फाउंडेशन

ONE BruceLeeFoundation 1200X800

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship™ (ONE) ने 6 मई को अमेरिका में होने वाले अपने पहले इवेंट, ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III, से पूर्व ब्रूस ली फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप की है। ये पार्टनरशिप महान मार्शल आर्टिस्ट की 50वीं पुण्यतिथि पर ली की विरासत और इस खेल के प्रति उनके योगदान का सम्मान करेगी। इसके साथ ही AAPI हेरिटेज (एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर) महीने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

ONE वंचित युवाओं के लिए इस फाउंडेशन के समर कैम्प को डोनेशन देगा। इस कैम्प में उन्हें मानसिक, शारीरिक और आत्म दृष्टिकोण के प्रति मानसिक मजबूती प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पार्टनरशिप के तहत ONE Fight Night 10 में ONE x ब्रूस ली मर्चेंडाइज़ की बिक्री का एक हिस्सा भी दान करेगा।

वहीं ONE और ब्रूस ली फाउंडेशन एकसाथ मिलकर ब्रूस ली और ONE Fight Night 10 के स्टार्स की फुटेज दिखाएंगे। दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट की बेटी शेनन ली भी कोलोराडो के डेनवर शहर में होने वाले ONE Fight Night 10 एक्टिविटीज़ में मौजूद रहेंगी।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “ब्रूस ली मार्शल आर्ट्स और AAPI कम्यूनिटी से जुड़े एक आइकॉन हैं और लाखों लोग उन्हें प्रेरणा स्रोत मानते हैं। उनका इस दुनिया पर प्रभाव हमेशा जीवंत रहेगा। ONE को भी उन्हीं सिद्धांतों पर रचा गया था, जिनपर ब्रूस ली फाउंडेशन काम करता है और अमेरिका में ऐतिहासिक इवेंट से पूर्व हम उनके साथ पार्टनरशिप को लेकर उत्साहित हैं।”

ब्रूस ली फाउंडेशन की बोर्ड चेयरपर्सन शेनन ली ने कहा: “मुझे खुशी है कि ONE ने प्रोमोशन के अमेरिकी डेब्यू से पूर्व ब्रूस ली फाउंडेशन के साथ जुड़ने का फैसला लिया है। ब्रूस ली की आंतरिक शक्ति के अभ्यास, मार्शल आर्ट्स स्किल्स से युवाओं को अवगत कराना हमारी पार्टनरशिप का लक्ष्य है और मैं उनकी 50वीं पुण्यतिथि पर उन्हें इससे बेहतर तरीके से याद नहीं कर सकती थी।”

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III का प्रसारण अमेरिका और कनाडा में शुक्रवार, 5 मई को Prime Video पर करवाया जाएगा। ONE दुनिया के 170 से भी अधिक देशों में इवेंट को लाइव प्रसारित करेगा।

ब्रूस ली फाउंडेशन (BLF) एक नॉन-प्रॉफिट संगठन है, जो ब्रूस ली के विचार और उनके द्वारा दी गई शिक्षा के जरिए व्यक्तिगत विकास और सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करता है।

प्रेस रिलीज़ में और

ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800