The Inner Circle Superfan Club Fights रिजल्ट्स: रैम्बोलैक ने अनाने को हराकर बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देते हुए नबील अनाने को सर्वसम्मत निर्णय से मात देकर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। ये मुकाबला शुक्रवार, 20 मार्च को लुम्पिनी स्टेडियम में The Inner Circle Superfan Club Fights के मेन इवेंट में देखने को मिला।
Superbon Training Camp के एथलीट ने वादा किया था कि वो अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे और उन्होंने पांच राउंड की फाइट में ऐसा कर दिखाया। ये उनकी प्रमोशन में लगातार छठी जीत थी।
उन्होंने दूरी बनाते हुए रेंज पाने की कीशिश की और डिफेंडिंग चैंपियन क्लिंच से अटैक के प्रयास कर रहे थे।

दूसरे राउंड से चीजें बदलने लगीं। रैम्बोलैक ने 21 वर्षीय थाई-अल्जीरियाई स्टार के अगले पैर पर लो किक्स लगाईं और उनका प्रभाव साफ दिख रहा था।
अनाने ने इसके बावजूद आगे बढ़ना जारी रखा, लेकिन उनकी टांग पर प्रहार का प्रभाव साफ नजर आ रहा था।
रैम्बोलैक ने तीसरे राउंड में नियंत्रण अपने हाथों में लिया। दोनों तरफ से वार-पलटवार हुए, लेकिन एक ओवरहैंड राइट की वजह से अनाने मैट पर जा गिरे।
उन्होंने यही फॉर्मूला चौथे राउंड में भी अपनाया। एक और ओवरहैंड राइट के दम पर अनाने को दूसरी बार नॉकडाउन किया।
पांचवें राउंड तक शानदार लीड बना चुके रैम्बोलैक ने दिमाग से काम लिया और वो पुश किक का इस्तेमाल कर विरोधी को दूरी पर रख रह थे।
जब मैच की घंटी बजी तो सभी जजों ने रैम्बोलैक के पक्ष में फैसला सुनाया और इससे उनका रिकॉर्ड 68-14 हो गया। अब बेंटमवेट डिविजन को एक नया चैंपियन मिल गया है।
20 मार्च को हुए The Inner Circle Superfan Club Fights के नतीजे:
- रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने नबील अनाने को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती
- पाकोर्न पीके साइन्चाई ने सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग को पहले राउंड में 0:59 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
- पीटीटी अपिचार्ट फार्म ने आरियन “डेस्ट्रॉयर” एस्पार्ज़ा को तीसरे राउंड में 2:01 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
- योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न को तीसरे राउंड में 1:26 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- हिकारु फुरुमुरा ने एडम मेसाऔदी को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)