ONE Friday Fights 98 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

4423

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन 12 लाजवाब MMA और मॉय थाई फाइट्स के साथ फरवरी महीने का समापन करने जा रहा है।

शुक्रवार, 28 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 98 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसमें शामिल 24 मार्शल आर्ट्स स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए दम लगाते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट की बात करें तो चार्टपयाक सकसाटून का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई फाइट में कोंगचाई चानेडोनमुएंग से होगा।

चार्टपयाक इस हफ्ते जीत हासिल कर प्रमोशन में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे। लेकिन उनके लिए ये कोई आसान काम नहीं होगा क्योंकि Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई को ONE Friday Fights में अच्छा-खासा अनुभव है।

इसके अलावा कार्ड में बेलारूसी-फ्रेंच फाइटर अंतर कासेम, उभरते हुए भारतीय MMA फाइटर सुमित भ्यान और चीनी स्ट्राइकिंग स्टार झांग जिन्हु की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने कोंगचाई चानेडोनमुएंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
142 LBS मॉय थाई
अंतर कासेम ने क्रिसना डाओडेनमॉयथाई को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सोनराक फेयरटेक्स ने जोआकिम “पैंटेरा” औराघी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
119 LBS मॉय थाई
पेयिम सोर बूनमीरिट ने तियाई पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
नोंग ओह लाओलेनशैंग ने खुनडेट पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:24 मिनट में
106 LBS मॉय थाई
चाबाकेउ सोर कनजनचाई ने गुसजुंग फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:07 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
असादुला इमानगज़ालिएव ने मोहम्मद तौफीक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
नोंगबिया लाओलेनशैंग ने मार्विन डिट्रिच को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:53 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
सेकसन फेयरटेक्स ने झांग “चाइनीज़ टाइगर” जिन्हु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
इसी योनाहा ने लू यिफु को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:41 मिनट में
128 LBS MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने बोलात “नाइटमेर” ज़मानबेकोव को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - पहले राउंड के 1:31 मिनट में
लाइटवेट MMA
कॉनर टायमन ने सुमित “ईगल” भ्यान को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:46 मिनट में

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled