ONE Friday Fights 131 रिजल्ट्स: डेचो ने सुरियानलैक से हिसाब बराबर किया, यूनुसोव का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम

Decho Por Borirak Suriyanlek Por Yenying ONE Friday Fights 131 14 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने 31 अक्टूबर को एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 131 के साथ अक्टूबर महीने का अंत किया।

बैंकॉक में हुए इवेंट में 12 धमाकेदार मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मैच देखने को मिले, जिसमें शामिल स्टार्स ने मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

अगर आपने एक्शन मिस कर दिया तो यहां जानिए कि मेन इवेंट और फीचर फाइट में क्या हुआ।

डेचो ने सुरियानलैक से पिछली हार का बदला लिया

डेचो पोर बोरिरैक ने फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट रीमैच में सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराते हुए पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया।

22 वर्षीय स्टार ने ओपनिंग राउंड में अपनी किक्स का सहारा लिया, लेकिन सुरियानलैक ओवरहैंड राइट का इस्तेमाल करते रहे। दूसरे राउंड में डेचो ने मौके मिलते ही विरोधी के शरीर और सिर पर नी अटैक किए।

तीसरे राउंड में दोनों ने जमकर वार-पलटवार किए। अंत में तीनों जजों ने डेचो के पक्ष में फैसला सुनाते हुए करियर की 48वीं जीत उनके नाम की।

यूनुसोव ने पेटसुकुमविट को ढेर कर परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा

युवा सनसनी रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में पेटसुकुमविट टॉमथंगयाई को पहले राउंड में मात देकर अपने बेदाग रिकॉर्ड को बरकरार रखने में सफलता पाई।

18 वर्षीय स्ट्राइकर ने वन-टू पंच कॉम्बिनेशन लगाया और उसके बाद लेफ्ट हाई और फिर लेफ्ट हुक लगाकर पेटसुकुमविट को मैट पर गिरा दिया।

थाई स्टार ने रेफरी के आठ काउंट के दौरान उठने का प्रयास किया, लेकिन वो लड़खड़ा रहे थे तो रेफरी ने पहले ही राउंड में 1:44 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया। इस जीत के बाद “टोमाहॉक” का करियर रिकॉर्ड 15-0 हुआ।

ONE Friday Fights 131 के नतीजे

  • डेचो पोर बोरिरैक ने सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • क्रिसना डाओडेनमॉयथाई ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • बुआखियाओ पोर पाओइन ने माएमोट सोर सलाचीप को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मोहम्मद तौफीक ने पेटमुआंगनुआ टोंगकावचियांगमाई को दूसरे राउंड में 1:30 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • गेब्रिएल मोराम ने नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • डाओडाएंग एनीमॉयथाई ने इक्युसैन सोर सलाचीप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • रुस्तम यूनुसोव ने पेटसुकुमविट बोई बांगना को पहले राउंड में 1:44 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • आर्थर क्लोप ने झू शुआई को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • गेब्रियल परेरा ने टाकू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • अलेक्जेंडर खान और सिया माटसुडा के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ (MMA – फ्लाइवेट)
  • जी चिंग फीबी लो ने मैडिसन क्लैट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • मेहराब मामादज़ादा ने शहज़ादा अताएव को तीसरे राउंड में 3:58 मिनट पर सबमिशन से हराया (MMA – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito
Tang Kai Gasanov
Worapon Lukjaoporongtom Arthur Brossier ONE Friday Fights 145 2 scaled
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled