डिओगो रीस ने ONE Fight Night 38 के वर्ल्ड टाइटल मैच में गिलोटीन फिनिश का वादा किया – ‘अपनी विरासत बनाने की शुरुआत ही की है’

Diogo Reis Shoya Ishiguro ONE Fight Night 29 12 scaled

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सनसनी डिओगो “बेबी शार्क” रीस इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं।

शनिवार, 6 दिसंबर को 23 वर्षीय ब्राजीलियाई का सामना जापान के दाइकी योनेकुरा से ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu के मेन इवेंट में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

इस मैच के जरिए दो तकनीकी एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

रीस की यात्रा काफी अभाव में गुजरी और उन्होंने ब्राजील के मनाउस में मेहनत, लगन और जिद के साथ ट्रेनिंग कर अपने खेल को निखारा।

उन्होंने कहा:

“मेरा दिमाग मुझे बाकी एथलीट्स से अलग बनाता है। बचपन से ही मेरे पास बड़ा जिम या अतिरिक्त टीचर नहीं थे। मैं बहुत थोड़ी चीजों के जरिए जिउ-जित्सु के इस स्तर पर पहुंचा हूं।

“अब मेरे पास सब कुछ है, लेकिन मैंने ये मुकाम इन सबके बिना हासिल किया है और मैं जानता हूं कि अगले स्तर पर जा सकता हूं।”

इसी मानसिकता के दम पर खेल में उनकी बड़ी छलांग रही है। उन्होंने ब्राजील, अमेरिका और ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ी है।

उन्होंने 2022 और 2024 में दो ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

अभाव में हुई शुरुआत ने उन्हें सही दिशा दिखाई। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी रीस का कहना है कि उनकी भूख लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा:

“मैं अभी 23 साल का हूं। मैं जानता हूं कि मैं बहुत कुछ हासिल कर सकता हूं। मैंने अपनी विरासत बनाने की शुरुआत ही की है।

“मैं बस शुरुआत में ही हूं। मेरे पास खेल का लैजेंड बनने का लंबा रास्ता पड़ा है।”

इसी मंत्र ने उन्हें मैट पर घंटों की प्रैक्टिस करने की ताकत दी है और वो इस जुनून को नए आयाम में बदल रहे हैं।

93 जीत हासिल करने वाले रीस बताते हैं कि दबाव का मतलब है कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं और उनकी मेहनत जिम के बाहर रंग ला रही है।

उन्होंने कहा:

“ये मेरी कड़ी मेहनत का परिणाम है। मेरा काम बोलता है। मुझे खुशी है कि मैं बहुत मेहनत करता हूं और नतीजा अपने आप आता है। ONE में होना मेरे लिए बड़ा मौका है। मैं दुनिया को अपनी स्किल्स दिखा सकता हूं।”

रीस ने खिताबी फाइट से पहले योनेकुरा के खेल का विश्लेषण किया

ONE Fight Night 38 में डिओगो रीस की टक्कर जापान के बेहतरीन सबमिशन एथलीट्स में से एक दाइकी योनेकुरा से होगी।

शानदार लेग लॉक, जबरदस्त मूवमेंट और ब्राजीलियाई ग्रैपलर्स के खिलाफ जीत के चलते योनेकुरा ने अपनी खास पहचान बनाई है।

BJJ College टीम के स्टार ने बताया:

“मुझे पता है कि वो जापान के सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। मैंने उन्हें अपने ब्राजीलियाई दोस्त को हराते देखा। अगर वो जापान के सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं तो ये मेरे लिए अच्छा है। मैं उन्हें हराने के लिए तैयार हूं।

“मैं कभी किसी को हल्के में नहीं लेता। मैं जानता हूं कि वो बहुत अच्छे हैं। उनके पास अच्छे लेग लॉक और फुट लॉक हैं तो वो उसमें काफी अच्छे हैं।”

लेकिन रीस का मानना है कि ONE के ग्लोबल स्टेज का अनुभव उन्हें मैच में बढ़त दिला रहा है।

उन्होंने ONE Fight Night 29 में शोया इशिगुरो को किमुरा चोक से हराकर शानदार आगाज किया था। उन्होंने ये भी साबित किया कि वो ONE Championship के रूल सेट के लिए बने हैं।

उन्होंने कहा:

“अनुभव मेरे लिए काफी बड़ी बढ़त होगा। पहला ONE इवेंट मेरे लिए नया था। अब मैं ट्रेवल, होटल, ट्रेनिंग और अन्य चीजों का आदी हो गया हूं। जब मैं पहली बार यहां आया, तब से काफी कुछ बदल गया है।

“बेल्ट जीतना मेरे लिए सब कुछ है। मैं इस मौके के लिए ONE का धन्यवाद करता हूं। ये मेरे करियर की एक और बड़ी उपलब्धि होगी।

योनेकुरा भी कुछ ऐसा ही सोचते होंगे। दो ग्लोबल स्टार्स, दो अलग राह और अब वो एक बेल्ट हासिल करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देंगे।

रीस जानते हैं कि उन्हें जीत हासिल करनी ही होगी।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं गिलोटीन से फाइट का अंत करना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito