3 दिसंबर को ONE Fight Night 5 और ONE 164 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

221202 MNL OPV5 MU 1920x1080 DeRidderVSMalykhin 768x432

ONE Championship साल 2022 का अंत 2 धमाकेदार इवेंट्स के साथ करने जा रहा है, जिनमें कई वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स, कई दिग्गजों का आमना-सामना और कुछ फाइटर्स एक बार फिर टाइटल के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।

3 दिसंबर को द फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना से ONE Fight Night 5: De Ridder vs. Malykhin और ONE 164: Pacio vs. Brooks को लाइव प्रसारित किया जाएगा।

ONE Fight Night 5 में 2 वर्ल्ड टाइटल्स दांव पर लगे होंगे, जिनमें रीनियर डी रिडर और केड रुओटोलो अपनी-अपनी चैंपियनशिप बेल्ट्स को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा एडुअर्ड फोलायंग और डेनिस ज़ाम्बोआंगा समेत कई बड़े सुपरस्टार एथलीट्स इस इवेंट में फाइट करते नजर आएंगे।

ONE 164 की बात करें तो ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ को जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। वहीं सबकी नजरें सुपरलैक कियातमू9 और पानपयाक जित्मुआंगनोन के बीच ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल पर भी टिकी होंगी। इसके अलावा ब्रेंडन वेरा और जेहे युस्ताकियो एक बार फिर टाइटल जीतने के करीब आना चाहेंगे।

ONE के इवेंट्स का प्रसारण दुनिया के 150 से भी अधिक देशों में होगा, लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि भारतीय फैंस ONE Fight Night 5 और ONE 164 का लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

भारत में कब आएगा ONE Fight Night 5?

भारत में ONE Fight Night 5 का लीड कार्ड शनिवार, 3 दिसंबर को Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर सुबह 6:30 बजे से प्रसारित होगा।

वहीं मेन कार्ड सुबह 8:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव शुरू होगा।

ONE Fight Night 5 का मेन कार्ड:

  • (c) रीनियर डी रिडर vs. एनातोली मालिकिन (ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) केड रुओटोलो vs. मैथ्यूस गेब्रियल (ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रॉबर्टो सोल्डिच vs. मुराद रामज़ानोव (MMA – वेल्टरवेट)
  • एम्बर किचन vs. जैकी बुंटान (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • डे सुंग पार्क vs. लोवेन टायनानेस (MMA – लाइटवेट)

ONE Fight Night 5 का लीड कार्ड:

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. एडसन मार्केस (MMA – लाइटवेट)
  • टाय रुओटोलो vs. मरात गफूरोव (सबमिशन ग्रैपलिंग – 180 पाउंड्स कैचवेट)
  • जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव vs. ओमार केन (MMA – हेवीवेट)
  • लिन हेचीन vs. डेनिस ज़ाम्बोआंगा (MMA – विमेंस एटमवेट)

भारत में कब शुरू होगा ONE 164?

शनिवार, 3 दिसंबर को ONE 164 के लीड कार्ड का लाइव प्रसारण Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 4 बजे से शुरू होगा।

वहीं मेन कार्ड को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।

ONE 164 का मेन कार्ड:

  • (c) जोशुआ पैचीओ vs. जैरेड ब्रूक्स (ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. पानपयाक जित्मुआंगनोन (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल)
  • ब्रेंडन वेरा vs. अमीर अलीअकबरी (MMA – हेवीवेट)
  • जेहे युस्ताकियो vs हू योंग (MMA – फ्लाइवेट)
  • जेरेमी पाकाटिव vs. टियाल थैंग (MMA – बेंटमवेट)
  • एडोनिस सेविलेनो vs. ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा (MMA – बेंटमवेट)

ONE 164 का लीड कार्ड:

  • झानलो सांगियाओ vs. एनाक्लेटो लॉरन (MMA – 150-पाउंड कैचवेट)
  • तगीर खलीलोव vs. चोरफाह टोर.सांगटीनोई (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • लारा फर्नांडीज़ vs. डांगकोंगफाह बंचामेक (मॉय थाई – एटमवेट)
  • जेनेलिन ओलसिम vs. मेंग बो (MMA – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.