भारत में ONE Fight Night 3 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

John Lineker and Fabricio Andrade

ये हफ्ता दुनिया भर में मौजूद मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए धमाकेदार रहने वाला है। इस हफ्ते ONE 162 के धमाकेदार एक्शन से अगले दिन अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में कई शानदार फाइट्स होंगी।

मेन इवेंट में जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ अपने ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा। ये बिबियानो फर्नांडीस को हराकर नए चैंपियन बनने के बाद लिनेकर का पहला टाइटल डिफेंस होगा।

वहीं मेन इवेंट से पहले सिंसामट क्लिनमी ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रेगिअन इरसल को चुनौती देंगे। इसके अलावा कार्ड में सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार केड रुओटोलो भी शामिल हैं, जो ऊअली कुरझेव को हराकर सबसे पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगे।

इवेंट में सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, किम जे वूंग और डेनियल विलियम्स जैसे कई बड़े स्टार्स परफॉर्म करेंगे, जो जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

भारतीय मार्शल आर्ट्स फैंस भी इस इवेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे इसलिए आइए जानते हैं कि आप ONE Fight Night 3 को कैसे और कब देख सकते हैं।

भारत में कब शुरू होगा ONE Fight Night 3 का लाइव प्रसारण?

भारत में लीड कार्ड शनिवार, 22 अक्टूबर को Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर सुबह 5:30 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

ONE Fight Night 3 का मेन कार्ड

  • (c) जॉन लिनेकर vs. फैब्रिसियो एंड्राडे (ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रेगिअन इरसल vs. सिंसामट क्लिनमी (ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • केड रुओटोलो vs. ऊअली कुरझेव (ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. मोहम्मद बुटासा (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • किम जे वूंग vs. शामिल गासानोव (MMA – फेदरवेट)

ONE Fight Night 3 का लीड कार्ड

  • जेरेमी मिआडो vs. डेनियल विलियम्स (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • अमीर नासेरी vs. टाईकी नाइटो (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • असा टेन पॉ vs. मेहदी ज़टूट (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लेया बिविंस vs. नोएल ग्रॉन्जोन (MMA- एटमवेट)

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.