ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शुक्रवार, 19 जुलाई को एक धमाकेदार इवेंट के लिए तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 71 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके 12 मॉय थाई और MMA मैचों में स्टार्स अपना शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
मेन इवेंट में सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट और रैक इरावन की प्रतिद्वंदिता का दूसरा अध्याय देखने को मिलेगा, इनका नवंबर 2023 में हुआ पहला मैच बहुत ही धमाकेदार रहा था।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights में अपराजित रहने वाले सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके और पेटलमपन मुआदाब्लमपंग की वापसी होगी। ओंगबाक फेयरटेक्स अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करेंगी, जो कि तीन खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स की टीम की साथी हैं। इसके अतिरिक्त इवेंट में चार्टपयाक सकसाटून, रिफदी मसदोर, इलयास मुसाएव जैसे लाजवाब फाइटर्स एक्शन में नजर आएंगे।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।