ONE Championship आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 12 बेहतरीन मॉय थाई और MMA मुकाबलों के साथ मार्च महीने की शुरुआत करने जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा आयोजित होने वाले ONE Friday Fights 7 के मेन इवेंट में मॉय थाई फाइटर्स 4-औंस के ग्लव्स पहनकर एक्शन के लिए उतरेंगे, जिसमें थीराडेट चोर हापयाक के सामने रैम्बोलैक चोर अजालाबून की कठिन चुनौती होगी। इस मैच के विजेता की नजरें तवनचाई पीके साइन्चाई के ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर टिक जाएंगी।
इसके अलावा कार्ड में अपराजित रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट इलयास मुसाएव, उभरती हुई दक्षिण कोरियाई MMA स्टार सो युल किम, मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट का डेब्यू और 20 वर्षीय स्ट्रॉवेट स्टार्स कोंगचाई चानेडोनमुएंग व चालमखाओ पीके साइन्चाई की वापसी देखने को मिलेंगी। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट के धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट का लाइव प्रसारण शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।