ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हो रहे डबलहेडर की शुरुआत एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले वीकली शो के साथ कर रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 14 जुलाई को ONE Friday Fights 25 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके कार्ड में शुरुआत से लेकर अंत तक बेहतरीन एक्शन देखने को मिलेगा।
मेन इवेंट में पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटपटथाई ओर बोर जोर नाखोनपनोम प्रोमोशन में डेब्यू करते हुए उभरते स्टार नाकरोब फेयरटेक्स का सामना करेंगे।
इसके अलावा कार्ड में योडलैकपेट ओर अटचारिया जैसे बड़े नॉकआउट आर्टिस्ट और साथ ही साथ गेब्रियल सूज़ा और डेनियल डोनचेंको जैसे उभरते हुए स्टार्स के डेब्यू देखने को मिलेंगे। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट का धमाकेदार एक्शन मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट की पहली छह बाउट्स को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।