ONE Championship ने 2022 के लाइव इवेंट कैलेंडर की घोषणा की

Inside the Stadium Indoor Stadium during a live ONE Championship event

31 जनवरी 2022 – सिंगापुर: ONE Championship™ (ONE) ने आज 2022 के लाइव इवेंट कैलेंडर की घोषणा की है। संगठन द्वारा इस साल अभी तक दो ग्लोबल इवेंट्स, ONE: HEAVY HITTERS और ONE: ONLY THE BRAVE, का आयोजन किया जा चुका है और 22 इवेंट्स का क्रार्यक्रम जारी किया है।

साल 2022 के अन्य इवेंट्स की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “हमें ONE Championship के लिए 2022 के लाइव इवेंट कैलेंडर की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। अभी हमने 24 ब्लॉकबस्टर इवेंट्स का शेड्यूल जारी किया है, बाकियों का ऐलान बाद में होगा। हम वर्ल्ड चैंपियनशिप टैलेंट, मार्शल आर्ट्स स्किल और एंटरटेनमेंट वैल्यू का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।”

ONE 2022_EventCalendar.jpg

Group ONE Holdings के बारे में जानकारी

Group ONE Holdings (ONE) एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसका प्रसारण 150 से अधिक देशों में होता है। Nielsen के अनुसार व्यूअरशिप और रीच के मामले में ONE दुनिया के टॉप-10 स्पोर्ट्स प्रोमोशंस में से एक है। अपनी प्रमुख खेल संपत्तियों (ONE Championship और ONE Esports) और युवा जोशीले फैंस के कारण ONE एशिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक खजाने का उत्सव है – मार्शल आर्ट्स और गेमिंग, इसमें अखंडता, विनम्रता, सम्मान, साहस, अनुशासन और करुणा की गहरी जड़ें हैं। ONE के इवेंट्स दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल ब्रॉडकास्टर्स जैसे Star Sports, Beijing TV, iQIYI, One Sports, Abema, IB, Turner Sports, SCTV, Vidio, Laliga TV, Startimes, Thairath TV, RTM, VieOn, Skynet, Mediacorp, Spark Sport, Match TV, Dubai Sports, RedeTV पर 150 से भी ज्यादा देशों में प्रसारित होते हैं।

प्रेस रिलीज़ में और

166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800
ONE BruceLeeFoundation 1200X800
ONE Fight Arena Partnership scaled
SuperSport Logo
ONEChampionship HorizonSportsAndExperiences 2400X1600
Adriano Moraes and Demetrious Johnson shaking hands at ONE on Prime Video 1
ONE x SEVEN logo lockup
TAP_PR_1200x800px 1
ONExMonster
ONEFightNight10 OnSale DemetriousJohnsonAdrianoMoraes 1200X800 1
ONE Championship Logo 1200X800