ONE Championship और U-NEXT ने जापान में ONE इवेंट्स के प्रसारण के लिए पार्टनरशिप की घोषणा की

ONE U NEXT 1422X800

USEN-NEXT GROUP द्वारा संचालित वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस U-NEXT ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship के साथ ब्रॉडकास्ट पार्टनरशिप का ऐलान किया है, जिसके तहत जापान में ONE के ब्लॉकबस्टर इवेंट्स को लाइव प्रसारित किया जाएगा और ऑन डिमांड इवेंट्स भी मुहैया कराए जाएंगे।

ONE Championship में कई सारे कॉम्बैट स्पोर्ट्स शैलियों का मार्शल आर्ट्स एक्शन शामिल है, जिसमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA), मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग प्रमुख हैं।

U-NEXT ना सिर्फ जापान बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पहुंचाएगा, जिसमें फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मेगास्टार टेकरु, पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी, पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो, एटमवेट MMA कंटेंडर्स इत्सुकी हिराटा और अयाका मियूरा आदि शामिल हैं।

प्रोग्रामिंग जापानी भाषा के अतिरिक्त इंग्लिश में उपलब्ध होगी।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “जापान में लाइव स्पोर्ट्स के सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक U-NEXT के साथ पार्टनरशिप की शुरुआत करना ONE के लिए गौरव का पल है। पिछले महीने टोक्यो में ONE की वापसी से हमें एक बार फिर इस क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स के प्रति जोश को महसूस करने का मौका मिला। U-NEXT के साथ इस पार्टनरशिप के जरिए हम जापानी फैंस तक वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्ट्स एक्शन को पहुंचाने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।”

U-NEXT के प्रेसिडेंट और सीईओ टेंशिन टटसुमी: “हमें ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship, जिसके 190 से ज्यादा देशों में करोड़ों चाहने वाले हैं, जापान में हमारा एक्सक्लूसिव पार्टनर है। U-NEXT अपने जापानी एथलीट्स को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने का प्रयास करेगा, जहां वे अपनी स्किल्स और शानदार कहानियां साझा कर पाएंगे। ONE Championship को अपने शानदार लाइव इवेंट्स और संगठन में मौजूद जापानी मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए जाना जाता है, जहां वे ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शन करते हैं। हम ONE के साथ सहयोग करने और अपने हीरोज़ को फैंस के करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रेस रिलीज़ में और

ONE Samurai Launches 2026 22 scaled
ONE ESPN 1200X800
web 1800x1200pxstadium 1
251116 TYO ONE173 2Bouts_Announcement 16x9 1
250801 ONE173 1800x1200px
ONE172 PressCon 2048 × 1205
250220 DOH ONE171 Event_Announcement 1200x800 1
BKK-stadium
ONEChampionship Sui Logo
ONE Championship Logo 1200X800
ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art