ONE Championship और DPG Media ने नीदरलैंड्स में ONE लाइव इवेंट्स के प्रसारण के लिए साझेदारी की घोषणा की 

ONE DPGMedia 1200X800

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship (ONE) ने यूरोप की अग्रणी मीडिया कंपनियों में से एक DPG Media के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत DPG Media, ONE के सभी इवेंट्स और प्रोग्रामिंग को अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ad.nl के जरिए पूरे नीदरलैंड्स में प्रसारित करेगा।

ONE के इवेंट्स में मार्शल आर्ट्स के सभी प्रारूपों की झलक देखने को मिलती है। इसमें मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग, सबमिशन ग्रैपलिंग और दूसरी विधाओं में 80 से ज्यादा देशों के एथलीट्स प्रतिनिधित्व करते हैं।

90 से ज्यादा न्यूज़ ब्रैंड्स, मैगज़ीन, रेडियो स्टेशन और ऑनलाइन सर्विसेज़ वाला DPG Media नीदरलैंड्स और बेल्जियम का अग्रणी मीडिया ग्रुप है।

ग्लोबल मीडिया राइट्स – यूरोप के वाइस प्रेसिडेंट जेम्स मार्श ने कहा: “हम नीदरलैंड्स के मार्शल आर्ट्स फैंस को ONE इवेंट्स और प्रोग्रामिंग मुहैया कराने के लिए यूरोप के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक DPG Media के साथ साझेदारी कर बहुत खुश हैं। मार्केट में DPG Media की पहुंच और नाम के कारण इस पार्टनरशिप के जरिए ONE की प्रोफाइल में इजाफा होगा और नीदरलैंड्स के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे।”

प्रेस रिलीज़ में और

ONE Samurai Launches 2026 22 scaled
ONE ESPN 1200X800
web 1800x1200pxstadium 1
251116 TYO ONE173 2Bouts_Announcement 16x9 1
250801 ONE173 1800x1200px
ONE172 PressCon 2048 × 1205
250220 DOH ONE171 Event_Announcement 1200x800 1
BKK-stadium
ONEChampionship Sui Logo
ONE Championship Logo 1200X800
ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art