ESPN और ONE Championship ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रसारण के लिए कई वर्षों की डील साइन की
ESPN ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship (ONE) के साथ कई वर्षों का करार किया है, जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ONE के इवेंट्स का प्रसारण ESPN के जरिए किया जाएगा।
ESPN इन इवेंट्स का लाइव प्रसारण, जिसमें कुछ पे-पर-व्यू इवेंट शामिल नहीं हैं, Disney+, Foxtel, Kayo Sports, Fetch TV और Sky NZ पर करेगा।
इस प्रसारण में ONE के नंबर वाले इवेंट्, हर महीने होने वाले ONE Fight Night शोज़ और हर हफ्ते होने वाले ONE Friday Fights इवेंट सीरीज शामिल है। इन इवेंट में मार्शल आर्ट्स की कई सारी विधाओं जैसे MMA, मॉय थाई, सबमिशन ग्रैपलिंग और किकबॉक्सिंग के मैच होते हैं, जिसमें 80 से ज्यादा देशों के ढेर सारे एथलीट्स शामिल हैं।
ESPN की कवरेज शनिवार, 14 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे ONE Fight Night 40: Buntan vs Hemetsberger II के साथ लुम्पिनी स्टेडियम से शुरु होगी।
इसके मेन इवेंट मुकाबले में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान अपने खिताब को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर के खिलाफ बहुप्रतीक्षित रीमैच में बचाने उतरेंगी। को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए टॉप कंटेंडर्स शैडो सिंघा माविन और “किंग ऑफ द नॉर्थ” निको कैरिलो की टक्कर होगी।
ONE Fight Night 40 में पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी “द किंग” किंगड, 19 वर्षीय MMA सनसनी एड्रियन “द फिनोम” ली, जापानी स्टार शोज़ो इसोजीमा और IBJJF वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “होकेज” व जोआओ मेंडेज़ अन्य स्टार्स शामिल होंगे।