ONE Friday Fights 147 की फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में गिंगसंगलैक से टक्कर लेंगे योडलैकपेट

yodging

शुक्रवार, 20 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 147 के लिए एक बेहद अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले का ऐलान किया गया है, जहां थाई स्टार्स योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया का सामना गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न से होगा।

ये अहम इवेंट एशिया प्राइमटाइम पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लाइव प्रसारित किया जाएगा। दोनों में से जिसे भी जीत मिलेगी, वो खुद को 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट पाने के करीब आ जाएंगे।

साउथपॉ स्टांस वाले योडलैकपेट अच्छे-खासे अनुभव के साथ इस मैच में कदम रखेंगे। 31 वर्षीय Sor Sommai प्रतिनिधि को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 15 फाइट्स का अनुभव है और उन्होंने करियर में 93 जीत हासिल की हैं।

अपनी तगड़ी लेग किक्स, ताकतवर पंचों और घातक एल्बोज़ के मिश्रण वाले फाइटिंग स्टाइल की वजह से उन्हें “द डेस्ट्रॉयर” नाम हासिल हुआ है।

पूर्व Lumpinee Stadium और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने ONE Championship में चार जीत के साथ शानदार शुरुआत की, लेकिन फिर उन्हें मिले-जुले परिणाम देखने को मिले। फिलहाल वो पिछले चार मैचों में तीन जीत दर्ज कर चुके हैं और एक बड़ी जीत के साथ अपने नाम का डंका बजवाना चाहेंगे।

गिंगसंगलैक की बात करें तो डिविजन में मुश्किल शुरुआत के बाद उन्होंने खुद में बहुत सुधार किया है। 24 वर्षीय Tor Laksong टीम के स्टार के नाम 45-12 का शानदार रिकॉर्ड है। उनका प्रमोशन में रिकॉर्ड 4-4 का है, लेकिन ये उनके हाल ही के प्रदर्शन की पूरी कहानी बयां नहीं करता।

युवा थाई स्टार को ONE Friday Fights के पहले पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली, लेकिन पिछले साल उनके करियर की दिशा बदल गई। उन्होंने खतरनाक रूसी फाइटर अलेक्सी बेलिको को मात्र 53 सेकंड में ढेर कर कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत को हैरान कर दिया था।

उसके करीब डेढ़ महीने के बाद गिंगसंगलैक ने म्यांमार की सनसनी थांट ज़िन को पहले राउंड में TKO से हराकर अपनी नॉकआउट पावर दिखाई। उसके बाद उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंदी सुरियानलैक पोर येनयिंग को हराकर साल का शानदार अंत किया।

न्यूज़ में और

Pawel Jaworski 1200X800
yodging
photo output scaled
collage
Vero Shir Cohen ONE Friday Fights 143 5 scaled
Vero ShirCohen OFF 1920X1280 scaled
Nico Carrillo Shadow Singha Mawynn ONE Fight Night 40 15 scaled
Stella
nongoasadula
Nabil Anane And Rambolek scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 40 16 scaled
Nico Carrillo Shadow Singha Mawynn ONE Fight Night 40 19 scaled