टाय रुओटोलो ने पावेल जावोर्स्की को हराकर वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का बचाव किया
ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो को 2026 के अपने पहले मैच में अंत तक पुश किया गया, लेकिन 14 मार्च को हुए मैच में उन्होंने जीत हासिल करने में कामयाबी पाई।
अमेरिकी सुपरस्टार ने बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 41 के को-मेन इवेंट में IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन पावेल जावोर्स्की को हराकर अपने खिताब का तीसरी बार बचाव किया।
रुओटोलो ने बिना कोई समय गंवाए रिंग की रस्सियों की तरफ जाकर आगे बढ़कर स्पीयर जैसा डबल लेग टेकडाउन लगाया।
जावोर्स्की ने शुरुआत से ही लेग लॉक्स लगाना शुरु कर दिया था और उन्होंने इसके कई प्रयास किए।
दोनों ने अटैक और बचाव की कोशिशें कीं, लेकिन रुओटोलो ने संयम बनाकर रखा और वहां से हाफ गार्ड में आ गए।
टॉप पोजिशन से अमेरिकी ग्रैपलर ने गति को नियंत्रण में लिया और जावोर्स्की के हाथ पर पैर लगाकर दबाते हुए दबदबा बनाने की कोशिश की।
पोलिश ग्रैपलर ने रुओटोलो की टांग को पहले राउंड के आखिरी 90 सेकंड शेष रहते हुए पहला कैच (सबमिशन का सफल प्रयास) हासिल किया। ये होल्ड वो कुछ देर तक ही बनकर रख पाए और रुओटोलो इससे बच निकलने में सफल रहे।
मैच में 30 सेकंड शेष रहते हुए अमेरिकी चैंपियन ने खुद को दबाव में पाया और टॉप पोजिशन पर आकर कई चोक के प्रयास के जरिए एक कैच हासिल किया।
जब जावोर्स्की ने पलटकर खुद को बचाया तो वेल्टरवेट किंग ने ट्रायंगल चोक का जतन किया। हालांकि, समय समाप्त होने तक वो सबमिशन अर्जित नहीं कर पाए।
दोनों ही एथलीट्स ने दस मिनट के एक्शन में 1-1 कैच हासिल किया, लेकिन रुओटोलो की लगातार आक्रामकता के चलते तीनों जजों ने उनके पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाया।
ये कैलिफोर्निया निवासी का तीसरी वर्ल्ड टाइटल डिफेंस था और इसने उनके करियर रिकॉर्ड को 37-12 कर दिया।