ONE Friday Fights 125 रिजल्ट्स: ओसमानोव ने सैमापेच को छकाया, गोंसाल्वेस पर भारी पड़े कोंगचाई

Elbrus Osmanov Saemapetch Fairtex ONE Friday Fights 125 10 scaled

शुक्रवार, 19 सितंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में हुए ONE Friday Fights 125 में बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

12 बाउट वाले कार्ड के मॉय थाई और MMA मैचों में एथलीट्स ने एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और मेन रोस्टर में जगह पाने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

आइए जानते हैं एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो के मेन इवेंट और फीचर फाइट में क्या-क्या हुआ।

ओसमानोव ने सैमापेच को दो बार गिराकर निर्णय से जीत दर्ज की

एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने मॉय थाई में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जब उन्होंने सैमापेच फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

पहले राउंड के एक्शन के बाद दूसरे राउंड में रूसी स्टार ने थ्री पंच कॉम्बिनेशन और फिर राइट हैंड लगाकर थाई स्टार को नॉकडाउन किया। तीसरे राउंड में ओसमानोव ने एल्बोज़ और अपरकट के दम पर उन्हें फिर गिराया।

अंत में तीनों जजों ने ओसमानोव के पक्ष में फैसला सुनाया और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 14-1 और ये ONE Friday Fights में आठवीं जीत रही।

कोंगचाई ने तीन राउंड की जोरदार फाइट में गोंसाल्वेस को पराजित किया

Kongchai Chanaidonmueang Walter Goncalves ONE Friday Fights 125 8

कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को हराकर फॉर्म में वापसी पाई।

पूर्व Rajadamnern Stadium वर्ल्ड चैंपियन ने अपने विरोधी पर किक्स लगाकर तेजी से शुरुआत की। दूसरे राउंड में उन्होंने नीज़ और एल्बोज़ का सहारा लिया, मगर ब्राजीलियाई स्टार ने दृढ़ता दिखाई और अच्छे अटैक किए।

कोंगचाई के वार तीसरे राउंड में और सटीक हो चले और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 76-16 हो गया।

ONE Friday Fights 125 के नतीजे

  • एल्ब्रस ओसमानोव ने सैमापेच फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लोगन चैन ने सैकश्री सुपरलैक मॉयथाई को दूसरे राउंड में 2:19 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – 138 पाउंड)
  • पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग ने पेटनाया बैंग साइन फाइट क्लब को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • मेहरदाद खानज़ादेह ने क्रिटपेट पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • एनोन तलाडकोन्डर्नमुआंगपोन ने जियानी डे लिउ को दूसरे राउंड में 1:50 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – 118 पाउंड)
  • इक्युसैन सोर सलाचीप ने कम्पनथोंग चोर हापयाक को विभाजित निर्णय से हराया (मॉम थाई – 139 पाउंड)
  • कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने वॉल्टर गोंसाल्वेस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • झामिल ओसमानोव ने गुयासिट सिंघा माविन को दूसरे राउंड में 1:36 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • नेफीस देलिकर्ट ने लिउ येर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • मुगा सेटो ने रायन मेकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 140 पाउंड)
  • क्युंग जूंग किम ने सू संग चो गोतोह को पहले राउंड में 4:57 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (MMA – 139 पाउंड)
  • किम ट्रान ने जूलियाना ओटालोरा को तीसरे राउंड में 2:03 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)

न्यूज़ में और

George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito
Tang Kai Gasanov
Worapon Lukjaoporongtom Arthur Brossier ONE Friday Fights 145 2 scaled
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled