ONE Championship अपने वीकली शो ONE Friday Fights के 50वें संस्करण के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 2 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 50 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें 12 मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट में कोमावट एफए ग्रुप ONE Championship में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के प्रयास में होंगे। वो चार औंस के ग्लव्स पहनकर Road To ONE: Thailand विजेता योडफुपा विमानायर का सामना करेंगे, जो कि एक 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबला होगा।
इसके अलावा कार्ड में Team Lakay के अपराजित स्टार कार्लो बुमिना-अंग, अर्जेंटीना के नॉकआउट आर्टिस्ट रिकार्डो ब्रावो और 17 वर्षीय विमेंस स्ट्राइकर चाबाकेउ सोर कनजनचाई आदि शामिल हैं। आप किसी भी सूरत में इन मैचों में मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।