ONE Championship बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में साल के आखिरी महीने का शानदार अंदाज में आगाज करने के लिए तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 1 दिसंबर को ONE Friday Fights 43 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके कार्ड में 12 मॉय थाई और MMA बाउट शामिल हैं। अधिकतर फाइटर्स का प्रयास होगा कि वो संगठन के साथ एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतें।
मेन इवेंट में दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक फेयरटेक्स वापसी करते हुए फ्लाइवेट स्टार पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन का सामना करेंगे।
इसके अतिरिक्त कार्ड में असलमजोन ओर्तिकोव, Team Lakay के अपराजित स्टार कार्लोस अल्वारेज़, जापानी MMA लैजेंड रयोसुके होंडा और उभरते हुए Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस कोंगथोरानी सोर सोमाई और चनाजोन पीके साइन्चाई की वापसी देखने को मिलेगी। आप किसी भी हाल में इस इवेंट के धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।