10 नवंबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 40 के लिए ONE Championship तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशियाई प्राइमटाइम पर 10 मॉय थाई और 2 MMA फाइट्स का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मेन इवेंट में जाओसुयाई सोर डेचापैन का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में पेडंग कियटसोंग्रिट से होगा। दोनों ही स्टार्स ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शानदार जीत हासिल की हैं। जाओसुयाई ने पेटसुकुमविट बोई बांगना को पहले राउंड में नॉकआउट किया था, वहीं पेडंग ने बैटमैन ओर अटचारिया को दो बार मैट पर गिराकर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।
इसके अतिरिक्त कार्ड में रूसी स्टार इवान पारशिकोव, अर्जेंटीना के उभरते हुए रिकार्डो ब्रावो, नोंगम फेयरटेक्स और बेन रॉयल की वापसी देखने को मिलेगी। आप किसी भी हाल में इस इवेंट के धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।