दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 31 के साथ सितंबर महीने की शुरुआत करने के लिए तैयार है।
एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले वीकली इवेंट में फैंस को 11 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मुकाबले देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट मैच में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में शेरज़ोद काबुतोव से होगा।
वहीं कार्ड में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव, ऑस्ट्रेलियाई सनसनी रिवर डैज़, “द इटालियन फरारी” अलेसांद्रो सारा और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट नोंगम फेयरटेक्स की वापसी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा कई सारे एथलीट्स छह अंकों वाला ONE Championship मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट का धमाकेदार एक्शन मिस नहीं करना चाहेंगे
भारत में इवेंट की पहली पांच बाउट्स को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।