ONE Championship फरवरी महीने का शानदार समापन एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के अगले संस्करण ONE Friday Fights 144 के साथ करने के लिए तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 27 फरवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 144 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस इवेंट में दो दर्जन से ज्यादा मॉय थाई, MMA फाइटर्स और किकबॉक्सर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।
मेन इवेंट में थाई स्टार चैटपिचिट सोर सोर टोइपाड्रियू लगातार तीसरी जीत की तलाश में होंगे। लेकिन नॉकआउट मशीन टुबटिमथोंग इंगफाहोटलउबोन एटमवेट मॉय थाई मुकाबले के जरिए अपनी पुरानी फॉर्म वापस पाने की कोशिश करते दिखेंगे।
को-मेन इवेंट में दो युवा स्टार्स की टक्कर होगी, जब फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में वानपडेज लुकसुआन का सामना लोथोंग क्रुआयनाइमुआनजिम से होगा।
इसके अतिरिक्त कार्ड में रोडटंग जित्मुआंगनोन के रिश्तेदार संगारथिट लुकसाइकोंगडिन, आयरिश स्टार टॉम किओघ, उभरते हुए अपराजित MMA स्टार्स एडसन माचवाने, सरदोर करीमबोएव और भारत के नाज़ारेथ लालथाज़ुआला वापसी करेंगे।
भारत में ONE Friday Fights 144 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।