दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स और तेजी से उभरते हुए सुपरस्टार्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 11 में फाइट करने उतरेंगे।
इस कार्ड को दो मॉय थाई धुरंधरों सुपरबॉल टीडेड99 और कोंगक्लाई एनीमॉयथाई के बीच होने वाली बाउट हेडलाइन करेंगी। छह हफ्ते पहले दोनों ने एक जबरदस्त मुकाबले से समा बांध दिया था और उनकी कोशिश इस बार भी कुछ ऐसा ही करने की होगी।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई सनसनी टायसन हैरिसन की वापसी होने जा रही है, जिन्होंने पहले ONE Friday Fights कार्ड में जबरदस्त मुकाबले से फैंस का दिल जीत लिया था। अब उनका सामना कई बार के मॉय थाई चैंपियन रैम्बो मोर रटानाबैंडिट से होगा। इसके अलावा फैंस को योडकाइकेउ फेयरटेक्स, अली मोटामेड और अलेक्सांद्रा साविचेवा की वापसी भी देखने को मिलेगी।
भारत में इवेंट का लाइव प्रसारण शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।