मागोमेद अकाएव के बारे में
दागेस्तान के उभरते हुए स्टार मागोमेद अकाएव ने ONE Championship में वर्ल्ड टाइटल जीतने के सपने के साथ कदम रखा। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आने से पहले उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग था।
रूस के दागेस्तान क्षेत्र के मखाचकाला शहर में जन्मे अकाएव के माता-पिता एक छोटा व्यवसाय चलाते थे। बचपन में उनकी बहुत ज्यादा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए उनकी मां ने उन्हें खेलों की ट्रेनिंग में भेजा ताकि वो अपनी ऊर्जा को किसी सकारात्मक काम में लगा सकें।
अकाएव ने शुरुआत में वुशु-सांडा के जरिए कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा। करीब पांच साल तक इसकी ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने रेसलिंग शुरू की। समय के साथ उन्होंने कई विधाओं में अपनी स्किल्स को निखारा और सांडा की मजबूत बुनियाद के साथ एक बेहद खतरनाक MMA फाइटिंग स्टाइल तैयार किया।
लेकिन उनकी जिंदगी में कम उम्र में ही एक बड़ा दुखद दौर आया। जब वो सिर्फ 11 साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया और 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया। इन गहरे सदमों ने उन्हें बहुत जल्दी परिपक्व बना दिया। उनकी पहले की बेचैन ऊर्जा अब मजबूत फोकस में बदल गई और उन्होंने अपने स्वभाव को भी संतुलित करना सीख लिया।
अपने पिता को खोने के कुछ साल बाद 2017 में अकाएव ने प्रोफेशनल MMA में डेब्यू किया। अगले सात वर्षों में उन्होंने लगातार कठिन होते प्रतिद्वंदियों के खिलाफ मुकाबले करते हुए अपना रिकॉर्ड अपराजित रखा।
अब ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर कदम रखते हुए अकाएव अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए दृढ़ हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
लूकस गेब्रियलब्राजील
|
ब्राजील |
ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II |
|||||
|
हार
MMA
विभाजित निर्णय
SD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
विभाजित निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
इब्राहिम दाउएवरूस
|
रूस |
ONE Fight Night 32: Nakrob Vs. Jaosuayai |
|||||