ONE Championship ने बिना लाइव ऑडियंस के शंघाई से एक बार फिर शुरू किया इवेंट्स का आयोजन

A spinning back kick at ONE Hero Series

21 जून – 2020 शंघाई, चीन: एशिया के इतिहास की सबसे बड़ी वैश्विक खेल मीडिया कंपनी ONE Championship™ (ONE), ने एक बार फिर इवेंट्स का आयोजन शुरू कर दिया है। शंघाई में लगातार 2 इवेंट्स का आयोजन किया गया। ONE Hero Series 13 (शनिवार, 20 जून) और ONE Hero Series 14 (रविवार, 21 जून) दोनों का आयोजन बिना दर्शकों के हुआ जिनमें कई बड़े मैच और जबरदस्त मार्शल आर्ट्स देखने को मिला। रिजल्ट्स कुछ इस प्रकार हैं:

ONE Hero Series 13 ऑफिशियल रिजल्ट्स

  • स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट: ज़ी लांग झा शी ने “द लिटल मॉन्स्टर” लिएंग हुई को 3 राउंड के बाद सर्वसम्मत निर्णय से हराया
  • कैच वेट किकबॉक्सिंग बाउट (71.8 किग्रा): लूओ चाओ ने 3 राउंड बाद झाओ जुन चेन को विभाजित निर्णय से हराया
  • फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बाउट: यांग हुआ ने वेई ज़ी किन को 3 राउंड बाद झाओ जुन चेन को विभाजित निर्णय से हराया
  • फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट: वांग झेन ने ज़ोउ जिन बो को 3 राउंड बाद झाओ जुन चेन को विभाजित निर्णय से हराया
  • लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट: फू कांग कांग ने वेंग हू को दूसरे राउंड में 3:29 मिनट बाद सबमिशन से हराया

ONE Hero Series 14 ऑफिशियल रिजल्ट्स

  • कैच वेट किकबॉक्सिंग बाउट (72.0 किलो): शु लियू ने झाओ शाओ यू को 3 राउंड बाद सर्वसम्मत निर्णय से हराया
  • फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट: झू कांग जी ने आइजियाके अकिनबेके को 3 राउंड बाद सर्वसम्मत निर्णय से हराया
  • बेंटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट: फू किंग नान ने युआन पेंग बिन को  3 राउंड बाद विभाजित निर्णय से हराया
  • लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट: झांग जी हाओ ने गोआ बो को पहले राउंड में 3:43 मिनट बाद नॉकआउट से हराया
  • स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट: ली झे ने मो हाओ जिओंग को पहले राउंड में 3:16 बाद सबमिशन से हराया

बाउट्स का प्रसारण ByteDance के वीडियो प्लेटफॉर्म Toutiao/Xigua के साथ-साथ Douyin पर हुआ। Qinghai TV और Shenzhen TV5 पर शो का प्रसारण किया जाएगा।

ONE Championship ने सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखा और मेडिकल टेस्टिंग, पिछले कुछ समय में की गई सभी यात्राओं के बारे में पूछा गया और स्वच्छता के लिए CDC के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर ये सुनिश्चित किया कि एथलीट, स्टाफ़ मेंबर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स सभी शो के दौरान सुरक्षित रह सकें। साथ ही सामाजिक दूरी का ध्यान, सभी के बीमार होने की जानकारी और PPE पहनने पर भी ध्यान दिया गया। कंपनी की पहली प्राथमिकता इवेंट्स में शामिल सभी एथलीट्स और स्टाफ़ मेंबर्स की सुरक्षा रही और पूरी प्लानिंग के साथ इवेंट का आयोजन किया गया।

ONE Championship के ग्रुप प्रेसिडेंट हुआ फंग तेह ने कहा: “ONE Championship में हम एक बार फिर से दुनिया के सबसे दिलचस्प मार्शल आर्ट्स इवेंट्स को आयोजित करके काफी खुश हैं। मैं अपने सभी फैंस को हमारे संगठन और एथलीट्स के लिए लगातार मिल रहे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। प्रतिष्ठित ONE Hero Series के लिए शंघाई काफी अच्छी जगह साबित हुई। इसका उद्देश्य चीन के सबसे बेहतरीन और उभरते युवाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाना रहा। सख्त सुरक्षा नियमों और साफ-सफाई के उपायों से हमने ये सुनिश्चित किया कि सबका स्वास्थ्य और भलाई को सबसे आगे रखा जाए क्योंकि आप लोग ही बार-बार होने वाले इन बड़े इवेंट्स को सफल बनाते हैं। इसी का नतीजा है कि ONE Hero Series मार्शल आर्ट्स की सबसे बेहतरीन प्रतिभा को दुनिया के सामने ला पाई और मानवता की ताकत को दिखा सकी।”

प्रेस रिलीज़ में और

ONE Samurai Launches 2026 22 scaled
ONE ESPN 1200X800
web 1800x1200pxstadium 1
251116 TYO ONE173 2Bouts_Announcement 16x9 1
250801 ONE173 1800x1200px
ONE172 PressCon 2048 × 1205
250220 DOH ONE171 Event_Announcement 1200x800 1
BKK-stadium
ONEChampionship Sui Logo
ONE Championship Logo 1200X800
ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art