The Inner Circle 33 के लिए रेगिअन इरसल Vs. जॉर्ज जार्विस ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच की घोषणा

Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2

दो खेलों के मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल एक जाने-पहचाने चैलेंजर के खिलाफ अपने मॉय थाई गोल्ड को बेहद हाई-प्रोफाइल रीमैच में दांव पर लगाएंगे।

33 वर्षीय सूरीनामी सुपरस्टार अपने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस के खिलाफ The Inner Circle 33 में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को डिफेंड करेंगे, जो बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम में live.onefc.com पर लाइव प्रसारित होगा।

ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर इरसल का राज शुरू से आखिर तक दबदबे की एक मिसाल रहा है। Sityodtong Amsterdam के इस फाइटर के नाम करियर में 65-5 का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड है, जिसमें 29 फिनिश शामिल हैं और प्रमोशन में उनका रिकॉर्ड 14-1 है।

उन्होंने पहला ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मई 2019 में जीता और इसे कई बार डिफेंड करने के बाद अक्टूबर 2022 में पहला मॉय थाई गोल्ड भी अपने नाम कर लिया, जब उन्होंने थाई स्टार सिंसामट क्लिनमी को हराकर डिविजन के दो खेलों का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

उनके बाद के टाइटल डिफेंस ने सिर्फ ये साबित किया है कि उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन लाइटवेट फाइटर क्यों माना जाता है। सिंसामट के खिलाफ पहली जीत के बाद उन्होंने मार्च 2023 में हुए रीमैच में बॉडी शॉट से फिनिश हासिल की, इसके बाद करीब तीन महीने बाद उन्होंने दिमित्री मेन्शिकोव को सिर्फ 46 सेकंड में ढेर कर अपने अब तक के सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक पेश किया।

जब जार्विस अगस्त 2025 में हुए ONE Fight Night 34 में अपने टाइटल शॉट के लिए चार मैचों की जीत की लय और पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे तो इरसल ने 90 सेकंड से भी कम समय में मुकाबला खत्म कर छाप छोड़ी

उसी खिताब के लिए दूसरी बार कोशिश करने लौट रहे जार्विस ने अपने पहले टाइटल शॉट के बाद के समय का बखूबी इस्तेमाल किया है। Lumpini Crawley के 26 वर्षीय इंग्लिश फाइटर, जिनके नाम करियर में 28-5 का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड और प्रमोशन में 6-2 का रिकॉर्ड है, लगातार खुद को निखारते रहे हैं।

2023 में अपने ONE Friday Fights डेब्यू में हार के बाद 6 फुट लंबे इस ब्रिटिश स्ट्राइकर ने लगातार चार जीत हासिल कर वापसी की, जिसने उन्हें छह अंकों का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट और उसके बाद टाइटल शॉट दिलाया।

इरसल के साथ उनकी पहली मुलाकात सिर्फ 84 सेकंड चली और दिल तोड़ने वाली हार के साथ खत्म हुई, लेकिन जार्विस उसके बाद रुके नहीं।

उन्होंने पूर्व टाइटल चैलेंजर सिंसामट के खिलाफ जीत हासिल कर वापसी की। इसके बाद रंगरावी सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ रीमैच में और भी दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट जीत दर्ज की।

जार्विस का दावा है कि वो एक साल से भी पहले इरसल के खिलाफ रिंग में उतरे फाइटर से पूरी तरह अलग हैं और 2 अक्टूबर उनके लिए इसे साबित करने का मौका है।

इरसल के लिए ये रीमैच एक और मौका है ये साबित करने का कि वो लाइटवेट डिविजन में मुकाबले से कहीं आगे क्यों बने हुए हैं। चौथा सफल टाइटल डिफेंस उनकी विरासत को ONE के सबसे दबदबे वाले चैंपियंस में से एक के तौर पर और मजबूत करेगा और उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे महान लाइटवेट स्ट्राइकर के तौर पर स्थापित करेगा।

न्यूज़ में और

A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one