शुक्रवार, 7 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से कॉम्बैट स्पोर्ट्स डबलहेडर का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 99 के साथ होगी।
वीकली सीरीज के इस संस्करण में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA स्टार्स ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।
मेन इवेंट में थाई सनसनी योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ONE Friday Fights में अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जब उनका सामना डेब्यू कर रहे मोल्दोवा के स्टार पेटरु मोरारी से होगा। योड-आईक्यू अपनी लगातार छठी जीत की तलाश में हैं और वो इसे हासिल कर कॉन्ट्रैक्ट के करीब पहुंचना चाहेंगे। वहीं मोरारी का प्रयास होगा कि वो थाई स्टार की लय बिगाड़ें।
इसके अतिरिक्त कार्ड में थाई स्टार वोरापोन सोर डेचापैन का सामना फीचर बाउट में सोनेर सेन से होगा।
भारत में ONE Friday Fights 99 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।