ONE Championship जुलाई महीने की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर डबलहेडर के साथ करने जा रहा है, जिसमें 12 बेहद ही लाजवाब फाइट्स देखने को मिलेंगी।
शुक्रवार, 5 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 69 लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मेन इवेंट में दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई का सामना दो डिविजन के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने से होगा। कुलबडम को अपने घातक और दमदार स्टाइल के लिए जाना जाता है। वहीं अनाने की बात करें तो वो खेल के सबसे तेजी से आगे बढ़ते हुए स्टार्स में से एक हैं।
इसके अलावा कार्ड में ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर सेलेस्ट हैनसेन, लेथवेई स्टार सोई लिन ऊ, अपराजित रूसी MMA स्टार चांगी कारा-ऊल और पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पोंगसिरी पीके साइन्चाई की वापसी देखने को मिलेगी।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।