दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की अगस्त महीने के आखिरी ONE Friday Fights इवेंट के साथ लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हो रही है।
शुक्रवार, 25 अगस्त को होने वाले ONE Friday Fights 30 में फैंस को 12 मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें शामिल अधिकतर स्टार्स छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने की कोशिश करेंगे।
मेन इवेंट मैच की बात करें तो पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स और काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
इसके अलावा Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन चलावन एनगोरबांगकापी, ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन आइसाकु ओगासवारा और 4 अपराजित उभरते हुए MMA स्टार्स के डेब्यू देखने को मिलेंगे। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट का धमाकेदार एक्शन मिस नहीं करना चाहेंगे।
भारत में इवेंट की पहली छह बाउट्स को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।