ONE Championship की 27 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 148 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
ONE Friday Fights 148 के मेन इवेंट में कोंगचाई चानेडोनमुएंग और मेहरदाद खानज़ादेह की टक्कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगी। वहीं को-मेन इवेंट में डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन और वैलेरी स्ट्रंगारी फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में भिड़ते दिखेंगे।
वहीं The Inner Circle को सोनराक फेयरटेक्स और डेडुआंगलैक टीडेड99 के बीच का बेंटमवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा।
भारत में The Inner Circle को http://live.onefc.com पर शाम 5 बजे से देखी जा सकती हैं।
भारत में ONE Friday Fights 148 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।