ONE Championship की 16 मई को एक बार फिर धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है, जहां उभरते हुए स्टार प्रमोशन के ग्लोबल रोस्टर के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Friday Fights 108 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA के 12 जोरदार मैच शामिल हैं।
मेन इवेंट में दो थाई फैन फेवरेट स्टार्स के बीच स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग की टक्कर चोकप्रीचा पीके साइन्चाई से होगी।
इससे पहले टेंगनुएंग फेयरटेक्स अपने 102-14 के लाजवाब रिकॉर्ड को लिए जर्मेन क्पोगहोमौ का सामना फीचर्ड फाइट में करेंगे। Fairtex Training Center के प्रतिनिधि का फिनिशिंग रेट 88 प्रतिशत है तो वहीं क्पोगहोमौ ने 16 में से 14 विरोधियों को ढेर किया है।
भारत में ONE Friday Fights 108 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।