11 अप्रैल को ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के अगले संस्करण के लिए लौट रहा है।
ONE Friday Fights 104 की मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स में 24 स्टार्स हिस्सा लेते दिखेंगे, जो ONE के ग्लोबल रोस्टर के साथ 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।
मेन इवेंट में चार्टपयाक सकसाटून ONE Friday Fights में अपने रिकॉर्ड को 7-0 करना चाहेंगे, जब एक अहम स्ट्रॉवेट मॉय थाई रीमैच में उनकी टक्कर थाई सनसनी कोमपेट फेयरटेक्स से होगी। जब पहली बार इन दोनों थाई स्टार्स की टक्कर हुई थी तो चार्टपयाक के पक्ष में फैसला बहुमत निर्णय से गया था। इस बार दोनों स्टार्स की कोशिश होगी कि मैच का नतीजा जजों के हाथों में न जाए।
इसके अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे म्यांमार के स्ट्राइकर सोनराक फेयरटेक्स और तीन अपराजित MMA सनसनी नजर आएंगे।
भारत में ONE Friday Fights 104 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।