Niclas_Larsen hero 1200x1165 2 600x583

निकलस “ड्रीमचेज़र” लारसेन

भार सीमा
154.1 LBS / 69.9 KG
हाइट
6'0" FT / 184 CM
आयु
36 Y
टीम
Extreme Muay Thai

निकलस लारसेन के बारे में

निकलस “ड्रीमचेज़र” लारसेन ONE Championship के ग्लोबल फैनबेस के सामने अपना अनोखा फाइटिंग स्टाइल और कभी हार न मानने वाले जज़्बे को फिर से दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी यही खासियत उन्हें यूरोप के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग सर्किट में एक सम्मानित फाइटर बनाती है।

डेनमार्क में जन्मे लारसेन का बचपन काफी अच्छा बीता। स्कूल में वो लोकप्रिय थे, लेकिन पढ़ाई में खास प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। किस्मत से उन्हें 17 साल की उम्र में मॉय थाई मिला और यहीं से उनकी मार्शल आर्ट्स यात्रा शुरू हुई।

देर से शुरुआत करने के बावजूद “ड्रीमचेज़र” ने तेजी से प्रगति की। सिर्फ चार साल बाद उन्होंने अपना पहला मुकाबला लड़ा और दूसरे राउंड में TKO से जीत हासिल की। इस जीत ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वो मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में सफल करियर बना सकते हैं। इसके बाद उन्होंने डेनमार्क के Extreme Muay Thai में ट्रेनिंग जारी रखी और कुछ ही महीनों में प्रोफेशनल बन गए।

आने वाले सालों में लारसेन ने यूरोप के कई टॉप फाइटर्स को हराकर मजबूत रिकॉर्ड बनाया। लेकिन 2014 में उनके करियर को बड़ा झटका लगा, जब उन्हें गंभीर स्टैफ इन्फेक्शन हो गया, जिसकी वजह से उनकी टांग काटने तक की नौबत आ गई थी।

दो साल बाद उन्होंने रिंग में वापसी की और पहले से भी ज्यादा जोश के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाया। उन्होंने 2020 में IMC वर्ल्ड सुपर वेल्टरवेट चैंपियनशिप और 2021 में WBC मॉय थाई वर्ल्ड सुपर वेल्टरवेट टाइटल जीता। 2022 में ONE Championship ने उन्हें ग्लोबल स्टेज पर मुकाबला करने का मौका दिया।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 2 (2:14)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (2:14)
राउंड 2 (2:14) Eddie_Abasolo avatar 500x345 2
एडी अबासोलो
संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका
ONE FIGHT NIGHT 8: SUPERLEK VS. WILLIAMS
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Jimmy_Vienot avatar 500x345 2
जिमी विन्यो
फ्रांस
फ्रांस
ONE 162: ZHANG VS. DI BELLA
हार
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 2 (1:42)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (1:42)
राउंड 2 (1:42) Tawanchai avatar 500x345 1
तवनचाई पीके साइन्चाई
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE 158: TAWANCHAI vs. LARSEN

विश्लेषण

जीत - 0
हार - 3
0
नॉकआउट (KO) KO
2
0
सर्वसम्मत निर्णय UD
1

फिनिश रेट

फिनिश
0
फिनिश रेट
0%
जीत
0
टोटल बाउट्स
3

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
06m : 18s
कुल समय
0h : 18m : 56s

संबंधित आर्टिकल्स

Jo Nattawut Jamal Yusupov ONE159 1920X1280 53
Jimmy Vienot Niclas Larsen ONE 162
Niclas Larsen poses in front of the ropes