जोज़ेफ चैन के बारे में
जोज़ेफ चैन एक बेहतरीन ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी हैं, जिन्होंने 14 साल की उम्र में अपनी मार्शल आर्ट्स यात्रा शुरू की। उनके शुरुआती साल किसी विश्व-प्रसिद्ध जिम में नहीं, बल्कि ऐसे कोचों के साथ बीते जिन्होंने तेज़ी से सुधार करने वाला माहौल बनाया। इसी माहौल ने उन्हें कम समय में काफी बेहतर बनने में मदद की।
उनकी जबरदस्त प्रगति का एक कारण उनका अनोखा ट्रेनिंग तरीका भी था। चैन अक्सर इंस्ट्रक्शनल वीडियो को ध्यान से देखते, उन तकनीकों को चुनते जो उनके गेम के लिए सबसे उपयुक्त हों और फिर अलग-अलग ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ उनका अभ्यास करते।
2022 तक चैन ग्रैपलिंग की दुनिया में लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगे थे। लेकिन उनकी असली कामयाबी 2023 में ADCC यूरोपियन ट्रायल्स में आई, जहां उन्होंने एक ही दिन में कई बड़े प्रतिद्वंदियों को हराकर अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन ने उन्हें BJJ की दुनिया में उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित कर दिया।
2024 में नई चुनौतियों और शीर्ष स्तर की प्रतियोगिता के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने के लिए चैन ने ONE Championship का रुख किया। एलीट सबमिशन ग्रैपलर्स के लिए मशहूर इस प्रमोशन में शामिल होकर उनका लक्ष्य अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना और इस खेल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में अपनी जगह बनाना है।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
सबमिशन ग्रैपलिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 1
|
सबमिशन ग्रैपलिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 1
|
राउंड 1 |
|
टाय रुओटोलोसंयुक्त राज्य अमेरिका
|
संयुक्त राज्य अमेरिका |
ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov |
|||||