अज़ीज़ हलाली के बारे में
दो बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अज़ीज़ “द मैजिशियन” हलाली का जन्म पेरिस, फ्रांस में हुआ और वो गर्व से अपनी फ्रेंच-मोरक्कन विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई के कहने पर मॉय थाई शुरू किया और जल्दी ही उन्हें अहसास हो गया कि कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए उनके पास हुनर और जुनून दोनों हैं।
हलाली ने किशोरावस्था में ही प्रोफेशनल डेब्यू किया और आगे चलकर फ्रेंच नेशनल चैंपियनशिप और WPMF यूरोपियन चैंपियनशिप जीतीं, जिसके बाद उन्होंने दो वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए। उन्होंने मॉय थाई के कई बड़े नामों जैसे सिंगडम कियातमू9, साइन्चाई और बुआकाव का सामना किया है।
आज वो फ्रांस के सबसे सफल मॉय थाई एथलीट्स में गिने जाते हैं। अपनी बिजली जैसी तेज काउंटर-पंचिंग और ट्रिप, स्वीप व थ्रो की बेहतरीन तकनीक के दम पर उन्होंने दुनिया भर में 100 से ज्यादा प्रोफेशनल मुकाबले लड़े हैं।
किसी भी प्रतिद्वंदी से न डरने वाले हलाली अब ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहचान और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
सांगमनी पीके साइन्चाईथाईलैंड
|
थाईलैंड |
Masters Of Fate |
🤜 SUPER DEBUT FOR SANGMANEE 🤛 |
||||