Ali Saldoev Hero 1200x1165 2

अली सालदोएव

भार सीमा
137.8 LBS / 62.5 KG
हाइट
5'8" FT / 173 CM
देश
आयु
25 Y
टीम
Archangel Michel

अली सालदोएव के बारे में

जहां अली सालदोएव को रूस के पहाड़ों में घुड़सवारी करना बेहद पसंद था, वहीं उनका सबसे बड़ा जुनून हमेशा मॉय थाई रहा है।

साल 2000 में ताजिकिस्तान में जन्मे सालदोएव ने 14 साल की उम्र में अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ बेहतर जिंदगी की तलाश में रूस का रुख किया।

बचपन में वो अन्य बच्चों की तरह दोस्तों के साथ सड़कों पर फुटबॉल खेलते थे। उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की आग साफ दिखाई देती थी, जो किशोरावस्था में फुटबॉल मैचों के दौरान और भी ज्यादा नजर आने लगी। मैच के दौरान विवाद होने पर सालदोएव अक्सर झगड़ों में पड़ जाते थे।

ये साफ था कि ताजिक मूल के इस युवा को अपनी आक्रामकता को सही दिशा देने के लिए एक बेहतर मंच की जरूरत थी और तभी मॉय थाई उनकी जिंदगी में आया।

उनके चाचा उन्हें एक जिम लेकर गए, जहां कॉम्बैट स्पोर्ट्स ने उन्हें तुरंत प्रभावित किया। उन्होंने अपने चाचा को पैड्स पर प्रहार करते और स्पारिंग करते देखा और उनके अंदर भी वही जुनून जाग उठा। उन्हें समझ आ गया कि यही उनका रास्ता है।

उन्होंने येकातेरिनबर्ग के Golden Fighting Club में ट्रेनिंग शुरू की, जहां उनके मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत हुई। बाद में वो Archangel Michael Fight Club चले गए, जहां उनकी प्रतिभा और निखरने लगी।

तब से सालदोएव मॉय थाई और MMA दोनों में मुकाबले कर चुके हैं। दोनों खेलों में अपराजित रहते हुए उन्होंने RCC बैनर तले फ्लाइवेट मॉय थाई टाइटल जीता और इसके बाद ONE Championship से जुड़ गए।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Jordan_Estupinan Avatar 500x345 1
जॉर्डन एस्टुपिनन
कोलम्बिया
कोलम्बिया
ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II
हार
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 2 (0:23)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (0:23)
राउंड 2 (0:23) Black Panther Avatar 500x345 1
ब्लैक पैंथर
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 2 (0:51)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (0:51)
राउंड 2 (0:51) Zakaria El Jamari Avatar 500x345 2
ज़कारिया एल जमारी
मोरक्को
मोरक्को
ONE 166: Qatar

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 2
1
नॉकआउट (KO) KO
1
0
सर्वसम्मत निर्णय UD
1

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
100%
जीत
1
टोटल बाउट्स
3

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
05m : 24s
कुल समय
0h : 16m : 14s

संबंधित आर्टिकल्स

Freddie Haggerty Jordan Estupinan ONE 170 84 scaled