ONE Championship ने Stage Front VIP को अपना ग्लोबल वीआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर बनाया

ONEChampionship StageFrontVIP 1200X800

ONE Championship™ (ONE), दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन, ने आज Stage Front VIP को अपना आधिकारिक वीआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर बना लिया है।

इस मल्टी-ईयर पार्टनरशिप के तहत Stage Front VIP वैश्विक स्तर पर और उत्तर अमेरिका में ONE का एक्सक्लूज़िव वीआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर होगा, जिसमें शनिवार, 6 मई को ONE के अमेरिकी धरती पर होने वाला पहला इवेंट भी शामिल होगा।

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के लिए वीआईपी एक्सपीरियंस पैकेज और ONE के फैंस के लिए अन्य एक्सपीरियंस प्लान की जानकारी अगले कुछ महीनों में उपलब्ध कराई जाएगी।

Stage Front VIP इससे पहले दुनिया के कई स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट ब्रैंड्स का वीआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर रह चुका है, जिनमें Laliga, Matchroom Boxing और Front Row Motorsports आदि शामिल हैं।

ONE Championship में पार्टनरशिप के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड क्लेयर एंग ने कहा: “हम Stage Front VIP को अपना वीआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर बनाकर बहुत खुश हैं। ONE ना केवल फैंस को एक अनोखा बल्कि एक नया अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसे दुनिया भर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस बहुत पसंद करते हैं। Stage Front हमें अपने फैंस को मार्शल आर्ट्स का सबसे अच्छा अनुभव दिलाने में मदद करेगा।”

Stage Front के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप्स के वाइस प्रेसिडेंट तुलैब फैज़ी ने कहा: “हम हमेशा अपने वाआईपी क्लाइंट्स को अनोखा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। अब ONE के वाआईपी एक्सपीरियंस पार्टनर बनकर हम लोगों को शानदार अनुभव करवा पाएंगे।”

मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट क्रिश्चियन ग्रिफिथ ने कहा: “जुनून और सिद्धांतों के आधार पर पार्टनरशिप्स सफल हो पाती हैं। हम ONE के प्रोफेशनलिज़्म से बहुत प्रभावित हुए हैं और दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन होने के नाते ONE अमेरिकी मार्केट में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ेगा। हम एकसाथ आगे बढ़ने के प्रति बहुत उत्साहित हैं।”

Stage Front के संस्थापक और CEO कार्ल रोइस ने कहा: “इस बिजनेस में 38 सालों के अनुभव को लिए Stage Front अपने वैश्विक क्लाइंट्स की उम्मीदों पर खरा उतरता आया है। ONE के साथ पार्टनरशिप का हमारी रणनीति का सही तालमेल बैठता है, जिससे हम फैंस को मार्शल आर्ट्स का एक आलग और अनोखा अनुभव दे पाएंगे।”

प्रेस रिलीज़ में और

ONE168 Keyart
ONE 168 Key Art
ONE DPGMedia 1200X800
RDR AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
ChatriSityodtong 166PressCon scaled
ONE U NEXT 1422X800
ONE165 Poster
ONE 2024 US Events
ONEFridayFights46 PPV 1120X630
ONEChampionship SkySports 1200X800
166Qatar StadiumShot 1200X800
ONE DirecTV 1430X800